BMC चुनाव से पहले बवाल! ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, खोले सभी राज

BMC Election 2026: एकनाथ शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर आरोप लगाया कि वे मुंबई के विकास नहीं, सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए हैं। बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा बयान सामने आया।
BMC Election 2026: एकनाथ शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर आरोप लगाया कि वे मुंबई के विकास नहीं, सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए हैं। बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा बयान सामने आया।
एकनाथ शिंदे और ठाकरे बंधु (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Thackeray Brothers Alliance: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आरोप लगाया कि ठाकरे बंधु केवल सत्ता के लिए एक साथ आए हैं और मुंबई के विकास के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले बुधवार को गठबंधन की घोषणा की।

प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चचेरे भाइयों की प्रेसवार्ता में विकास का कोई जिक्र नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘(शिवसेना के संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से भटकने वालों को पिछले साल के विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में सबक सिखाया गया है।''

सत्ता हासिल करना एजेंडा

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करके जून 2022 में पार्टी को विभाजित करने वाले शिंदे ने कहा, ‘‘उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है। इन लोगों ने मराठी भाषी लोगों को मुंबई से बाहर निकाल दिया। विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों ने दिखा दिया है कि कौन सी शिवसेना नकली है और कौन सी असली।'' उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर विकास परियोजनाओं को बाधित करने का भी आरोप लगाया।

क्या बोले थे राज ठाकरे?

राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई का अगला मेयर गठबंधन का मराठी मानुष होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह गठबंधन मुंबई और महाराष्ट्र की पहचान की रक्षा के लिए बनाया गया है। हम मुंबई को बांटने या इसे महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को विफल करने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने मराठी मानुष से एकजुट रहने और दबाव का विरोध करने का आग्रह किया।

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को बचाने के लिए गठबंधन आवश्यक था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गिरोह चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों को डराने के लिए घूम रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com