Alliance Air का बड़ा फैसला: अमरावती-मुंबई उड़ान अब सप्ताह में 5 दिन, जानें पूरा शेड्यूल
Amravati Mumbai Flight: अमरावती-मुंबई विमान सेवा 29 मार्च से सप्ताह में 4 के बजाय 5 दिन उपलब्ध होगी। अलायंस एअर ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुबह के सुविधाजनक समय को देखते हुए यह विस्तार किया है।
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती-मुंबई विमान सेवा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Amravati Flight Booking: मुंबई-अमरावती-मुंबई विमान सेवा को यात्रियों से मिल रहे बढ़ते प्रतिसाद को देखते हुए अलायंस एअर ने अपनी उड़ानों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह सेवा सप्ताह में चार दिन के बजाय पांच दिन उपलब्ध रहेगी। 29 मार्च से नई व्यवस्था लागू होगी। एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। मौसम के कारण सेवाएं हुई प्रभावित दिसंबर माह में घने कोहरे और बदलते मौसम के कारण दृश्यता की समस्या उत्पन्न हुई थी।
1 से 15 दिसंबर के बीच उड़ान सेवा अस्थायी रूप से बंद रखी गई थी। बाद में सेवा पुनः शुरू की गई, लेकिन कुछ समय तक सप्ताह में केवल दो दिन ही संचालित की गई। 2 जनवरी से इसे फिर सप्ताह में चार दिन कर दिया गया।
वर्तमान में यह उड़ान रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित हो रही है। 29 मार्च से रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार इस प्रकार सप्ताह में पांच दिन सेवा उपलब्ध रहेगी। समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एयरलाइन के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और मुंबई-अमरावती के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Amravati News: बारिश नहीं होने से खरीफ फसल प्रभावित, किसानों ने सूखा घोषित करने की मांग की
Amravati News: सोयाबीन फसल बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, जल्दबाजी में न करें छिड़काव
बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक
समय सारिणी में पहले किया गया था बदलाव
एयरलाइन ने पिछले वर्ष 26 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारिणी लागू करते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। पहले यह उड़ान दोपहर में संचालित होती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे सुबह के सत्र में शुरू किया गया। नई समय सारिणी के अनुसार मुंबई से सुबह 7.05 बजे उड़ान भरने वाला विमान 8.50 बजे अमरावती पहुंचता है।
इसके बाद वहीं विमान सुबह 9:15 बजे अमरावती से मुबई के लिए रवाना होकर लगभग 11 बजे मुंबई पहुंचता है। पहले की समय सारिणी के अनुसार मुंबई से दोपहर 3.25 बजे उड़ान भरने वाला विमान शाम को अमरावती पहुंचता था और 5.35 बजे मुंबई के लिए रवाना होकर 7.20 बजे पहुंचता था। इस समय के कारण यात्रियों को दिनभर के कार्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था, जिससे असुविधा की शिकायतें सामने आ रही थीं,
ये भी पढ़े:-अकोला: स्थायी समिति सभापति की जंग हुई दिलचस्प, BJP से विजय अग्रवाल मैदान में, कांग्रेस ने भी उतारा उम्मीदवार
नई समय सारिणी
- मुंबई से प्रस्थान- सुबह 7:05 बजे
- अमरावती आगमन-सुबह 8:50 बजे
- अमरावती से प्रस्थान- सुबह 9:15 बजे
- मुंबई आगमन – लगभग 11:00 बजे
मांग का मुख्य कारण
- यात्रियों की बढ़ती मांग
- सुबह की समय-सारिणी से सुविधा में वृद्धि
- क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत करने की पहल
