Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Amravati Farmer Issues: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की पदाधिकारी बैठक में किसान हित, प्राकृतिक खेती, संगठन विस्तार और एसआईआर विषय पर चर्चा हुई।
किसान मोर्चा बैठक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Kisan Morcha: भाजपा किसान मोर्चा शहर जिला की पदाधिकारी बैठक राजापेठ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रो। नितीन धांडे ने की। प्रमुख अतिथियों में शहर महामंत्री बादल कुलकर्णी, किसान मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष मिलिंद बांबल, सहकार नेता एवं सरपंच गंगाधरराव मालठाणे तथा राजेश आखेगावकर उपस्थित थे।
बैठक में एसआईआर विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसान मोर्चा के संगठन को शहर के प्रत्येक वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किसानों के लिए दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी के निर्णय का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।
ये भी पढ़े: लागत में 28 करोड़ का गोलमाल, 8 साल से अकोला की जनता बेहाल, ROB मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
भाजपा किसान मोर्चा ने किसान हितों को लेकर बनाई रणनीति
बैठक में गंगाधरराव मालठाणे, राजेश गोफने, अतुल मोहोड, गजानन गतफने, अविनाश मालोदे, अतुल देशमुख, लक्ष्मणराव थेटे, सागर येलमकर, गौरव किटूकले, मनोज देशमुख, विनोद बाभुलकर, संतोष साहरकर, नीरज खेरडे, रामेश्वर रवराशे, पंजाबराव बुडालकर, मनोज जावरकर, मनोज भोजने, राहुल धर्माले, गजानन तेलंगे, राजू सोनोने, दीपक अनासाने, सुनील तेलंगे, गणेश तेलंगे, अक्षय मालोदे, शुभम बांबल, प्रथमेश गुल्हाने, गोपाल राऊत और रोशन उमक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और किसान मोर्चा के समर्थन में नारे लगाए गए।
