Body Positivity: खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने का संदेश देती हैं ये 7 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और शोज

Best Body Positivity Movie: बदलते दौर में बॉलीवुड और OTT पर ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जिन्होंने खूबसूरती के ट्रेडिशनल पैरामीटर को चुनौती दी है। ये फिल्में खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने की सीख देती हैं।
body-positivity-best-bollywood-movies-and-ott-shows
बॉडी पॉजिटिविटी (फोटो.एआई)
Updated on
Pushpavalli
पुष्पावल्ली- कॉमेडियन सुमुखी सुरेश की मुख्य भूमिका वाली यह वेब सीरीज बहुत मजेदार है। जब पुष्पावल्ली को पता चलता है कि जिस लड़के को वह पसंद करती है, वह बेंगलुरु में रहता है, तो वह नई नौकरी के बहाने उस शहर चली जाती है। इस शो को देखने के बाद आपकी इच्छा होगी कि इसके और भी सीजन हों, जिन्हें आप आगे देख सकें।
Double XL
डबल एक्स एल सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर यह फिल्म, हाल के समय की बॉलीवुड फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा समावेशी (inclusive) लग रही है। इसकी कास्टिंग एकदम सही और नई-सी लगती है। कहानी दो मोटी लड़कियों के करियर से जुड़ी है, जो अपने करियर में सफल मुकाम हासिल करती है। इस बीच उन्हें अपनी शारीरिक बनावट को लेकर भी कई तरह के ताने सुनने पड़ते हैं।
Dum Laga Ke Haissa
दम लगा के हईसा- इस अहम विषय पर बनी हिंदी फिल्म 'DLKH' है। इस फिल्म से भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की यादगार शुरुआत की थी। फिल्म में नव विवाहित जोड़े, प्रेम और संध्या की ज़िंदगी को गहराई से दिखाया गया है। उनके बदलते रिश्तों का उतार-चढ़ाव ही फिल्म का मुख्य हिस्सा है, साथ ही इसमें बॉडी शेमिंग और सुंदरता के पैमानों पर भी बारीकी से बात की गई है।
Bala
बाला-आयुष्मान खुराना की सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में से एक, बाला असल में एक ऐसे असुरक्षित व्यक्ति की कहानी है, जो समय से पहले गंजेपन की समस्या से जूझ रहा है। यह फिल्म उस तरह की आत्म-घृणा को दिखाती है जो गलत सोच या माहौल (toxic conditioning) के कारण पैदा हो सकती है। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन यह सही दिशा में की गई एक अच्छी कोशिश थी।
Aafat Movie
आफत- MX प्लेयर का यह ओरिजिनल शो पाँच ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो समाज की थोपी हुई अलग-अलग तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं। ज्यादा वजन वाली लड़की से लेकर तलाक़शुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव तक, यह शो इस बारे में समाज के बनाए नियमों के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की पूरी कोशिश करता है।
Gippi
गिप्पी- 2013 में बॉडी पॉजिटिविटी पर जागरूकता फैलाने के लिए बनाई गई यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई थी। यह फिल्म एक देसी कमिंग-ऑफ़-एज की कहानी को दिखाने की कोशिश करती है, हालांकि इसके कुछ हिस्से थोड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए लग सकते हैं। फिर भी, किशोरावस्था में कदम रख रही एक लड़की की कहानी रोचक लगेगी आपको।
Maahi Way Tv Series
माही वे- OTT के आने से कई साल पहले, यश राज का शो 'माही वे' प्रोग्रेसिव भारतीय टेलीविन के लिए एक रास्ता बना गया था। 'माही' नाम के कैरेक्टर पर आधारित यह कहानी मुंबई की एक मोटी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार, जिंदगी और करियर को संभालते हुए अपनी लाइफ को मैनेज करती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com