45 डिग्री तापमान का कहर, अमरावती में हीट स्ट्रोक से बुजुर्ग की मौत, भीषण गर्मी बनी जानलेवा
Amravati Heatstroke Death News: अमरावती में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच 75 वर्षीय बुजुर्ग की हीट स्ट्रोक के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने पहली बार उष्माघात से मौत की पुष्टि की है।
heatstroke death (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati HeatStroke News: अमरावती शहर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय किशोर नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की हीट स्ट्रोक के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। फ्रेजरपुरा पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। फोटो फाईलग्रीष्मकाल के दौरान अब तक शहर में पांच से छह लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी। जो सडक किनारे लावारिस अवस्था में पाए गए थे। लेकिन इन लोगों की मौत किस कारण हुई थी, यह स्पष्ट नहीं हुआ था।
लेकिन जिला अस्पताल ने पहली बार 75 वर्षीय बुजूर्ग की उष्माघात से मौत होने की बात स्पष्ट की है। मृतक की पहचान पुंडलिकराव किसनजी वानखड़े 75, किशोर नगर, अमरावती के रूप में हुई है। पुंडलिकराव को अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और मधुमेह की शिकायत होने पर रविवार 24 मई को तड़के सुबह 1.22 बजे जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर 30 में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया
अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उसी दिन सुबह 10.30 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में कोई रिश्तेदार नहीं था मौजूदअस्पताल प्रशासन से मिले मेमो के मुताबिक जब बुजुर्ग को भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान जब उनकी मृत्यु हुई, तब उनके पास उनका कोई भी वारिस या रिश्तेदार मौजूद नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
संदिग्ध मौतों के बीच पहली बार हीट स्ट्रोक की पुष्टि
अस्पताल द्वारा सुबह 10।42 बजे पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी गई। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवागार में सुरक्षित रखवा दिया है। जिला सामान्य अस्पताल से मिले मेडिकल मेमो के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
शहर में बढ़ती गर्मी बनी खतरा
पार्क के सामने मृतावस्था में मिला गाडगेनगर थाना क्षेत्र के वलगांव मार्ग से इतवारा मार्ग पर पिरोजा पार्क के सामने मनोहर मारोतराव वैद्य 60, कारला पडे हुए दिखाई दिए। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने पर मृत घोषित किया। गाडगेनगर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।
