Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स बने सिरदर्द, राजकमल फ्लाईओवर बंद हुए एक साल, निर्माण अब भी अधूरा

Amravati Flyover Delay: अमरावती में चित्रा-वलगांव रोड और राजकमल सहित कई उड़ान पुलों का निर्माण वर्षों से धीमी गति से चल रहा है, जिससे आगामी त्योहारों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 27, 2026 | 05:52 PM

Amravati flyover (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chitra Walgav Road Flyover: विगत कई दिनों या कहे तो सालों से शहर में नवनिर्मित उड़ान पुलों का कार्य शुरू है। लेकिन अभी तक कार्यों को युध्द स्तर पर शुरू नहीं किए जाने से आम नागरिकों सहित यहां का व्यापार व लाइफ लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। बता दें कि शहर के चित्रा-वलगांव रोड स्थित पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित उड़ान पुल का कार्य विगत कई वर्षों से शुरू है। इसका कार्य एक दशक से शुरू है ऐसा कहने में भी कोई हर्ज नहीं होगा। इस अति व्यस्तम मार्ग में बनने वाले पुल को शहर की बडबोली राजनीति की बुरी नजर लग गई ऐसा कहना भी कोई गलत नहीं होगा।

लेकिन उड़ान पुल का निर्माण कार्य इतनी कच्छप गति से चल रहा है कि हर किसी ने अब इसके पूर्ण होने की उम्मीद छोड़ दी है। चित्रा-वलगांव रोड उड़ान पुल के निर्माण कार्य को क्यों देरी हो रही है, यह सोचने के लिए शहरवासी मजबूर हैं। विगत दिनों कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उड़ान पुल का निरीक्षण किया। उस समय निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर, लोनिवि के अधिकारी भी शामिल थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने काम जल्द पूरा करने के लिए कड़ा निर्देश देने के बाद भी संबंधित ठेकेदारों ने कान पर से जूं रेंगने जैसे जवाब दिए।

बढ़ते ट्राफिक के कारण व्यापार प्रभावित

नागरिकों द्वारा जताई जा रही नाराजगी को भी उपस्थित पदाधिकारियों व अधिकारियों ने देखा। मगर अभी तक निर्माण कार्य में ऐसी कोई गति नहीं दिखाई दे रही जिसके कारण ऐसा लगे कि यह काम जल्द पूरा हो सकता है। वही इस पुल के कारण सक्कर साथ, लोहा बाजार, इतवारा बाजार, टिंबर लाइन, सिंधी अनाज लाइन, सराफा जैसे कई बड़े व्यापारी लाइनों का व्यापार बढ़ते ट्राफिक के कारण काफी प्रभावित हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अहेरी नगर पंचायत में घमासान, नगराध्यक्ष ने मुख्याधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

ढोंगी बाबा अशोक खरात को बड़ा झटका: उरण में पत्नी के नाम हुआ करोड़ों का जमीन सौदा रद्द; नेताओं में मची खलबली

प्री-मानसून की तैयारी ठप, भंडारा में 16 पौधारोपण प्रोजेक्ट अटके, प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार

प्रॉपर्टी कानून में सरलता, 2011 से पहले बने घरों को मिलेगा मालिकाना हक, शिरडी में मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान

राजकमल उड़ान पुल डैमेज

इसी तरह राजकमल उड़ान पुल के डैमेज के कारण इसमें दुरुस्ती या पुनर्निर्माण कार्य का काम भी धीरे-धीरे ही शुरू है। अभी तक यह उड़ान पुल जहां पूरी तरह से तोड़ा जाना था अभी तक उसका कार्य पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। वर्ष 2025 में इसे बंद कर दिया गया था। आगामी दिनों इसके बंद होने की वर्षगांठ भी मनाई जा सकती है। यानी कहें कि इस पुल को भी बंद होने को अब 1 वर्ष जल्द पुरे होगें मगर यह कब तक बनेगा किसी को पता नहीं है।

ये भी पढ़े: अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट 

बडनेरा, राहटगांव में भी यही हाल

ज्ञात हो कि उड़ान पुल का निर्माण कार्य सिर्फ अमरावती शहर के भीतरी हिस्सों में ही नहीं हो रहा बल्कि बडनेरा रेल्वे उडान पुल, राहटगांव उडान पुल का भी काम कई दिनों से चलने से यहां हमेशा ही ट्राफिक जाम की लंबी कतारे आसानी से देखी जा सकती है। जिसके कारण ऐसा लगता है कि अमरावती शहर उडान पुलों के लिए एक प्रयोगशाला बन रहा है।

त्यौहार-उत्सव होंगे प्रभावित

बता दें कि आगामी महीनों में बारिश की शुरूआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून भी जल्द आ सकता है। ऐसे में पुल का काम फिर 3-4 महीनों के लिए रुक सकता है। जिसके बाद त्यौहारों, गणेशोत्सव, नवरात्री का समय आने के पहले अगर राजकमल पुल का काम पुरा नहीं हुआ तो इस बार भी त्यौहार-उत्सव फिर से प्रभावित हो सकते है।

Amravati flyover delay traffic issues rajkamal chitra walgav road construction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 05:52 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Heavy Traffic
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.