- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Farmer Ravindra Metkar Invited To Oxford University Speech
अमरावती: फर्श से अर्श तक! प्रगतिशील किसान रवींद्र मेटकर को मिला ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण का निमंत्रण
महाराष्ट्र के रवींद्र मेटकर ने ऑक्सफोर्ड में एआई पर भाषण देने का आमंत्रण प्राप्त किया। उनकी सफलता की यात्रा प्रेरणादायक है।

Amravati Farmer News: अमरावती संघर्ष और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए जिले के अंजनगांव बारी (म्हसाला) के प्रगतिशील किसान रवींद्र माणिकराव मेटकर को विश्व के प्रतिष्ठित University of Oxford में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। कभी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करने वाले मेटकर आज सालाना 15 करोड़ रुपये का सफल कृषि व्यवसाय संचालित कर रहे हैं।
उन्हें Global Economic Forum और ऑक्सफोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 5 मई तक आयोजित ग्लोबल रिसर्च कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान वे ‘एआई फॉर एवरी माइंड’ विषय पर मार्गदर्शन देंगे और आधुनिक तकनीक के जरिए खेती में बदलाव के अपने अनुभव साझा करेंगे।
100 मुर्गियों से शुरू हुआ सफर
मेटकर की सफलता की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई, जब उन्होंने पिता से मिले मात्र 3,000 रुपये से घर की छत पर 100 मुर्गियों के साथ कुक्कुटपालन शुरू किया। बाद में मां की जमीन बेचकर बडनेरा में एक एकड़ जमीन खरीदी और व्यवसाय को विस्तार दिया। 2006 में बर्ड फ्लू से भारी नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2008 में 25 लाख रुपये का कर्ज लेकर फिर शुरुआत की और आज उनका फार्म 50 एकड़ में फैल चुका है, जिसमें करीब 1.80 लाख पक्षी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आरमोरी: बिजली समस्या पर तत्काल उपाययोजना करें: विधायक रामदास मसराम के निर्देश
गड़चिरोली जिला परिषद शिक्षा विभाग में नाइट शिफ्ट का खेल? शिक्षक संगठनों ने देर रात तक कामकाज पर जताई नाराजगी
नागपुर: रामनगर के ‘स्काई कैफे’ में चल रहा था हुक्का पार्लर; पुलिस का छापा, 5 पर मामला दर्ज कर माल जब्त
अकोला: डाबकी रोड हत्याकांड का 6 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस ने कराया ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’, 3 आरोपी गिरफ्तार
आधुनिक तकनीक और जैविक खेती का संगम
पोल्ट्री के साथ-साथ वे केले, आम, संतरा, मौसंबी, नारियल, गेहूं और मक्का की खेती भी करते हैं। उनकी खेती में आधुनिक तकनीक और जैविक पद्धतियों का संतुलित उपयोग होता है। आज उनका पूरा व्यवसाय कर्जमुक्त है और सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये से अधिक है।
नई पीढ़ी भी संभाल रही जिम्मेदारी
मेटकर के दोनों बेटे भी इस व्यवसाय से जुड़े हैं। बड़ा बेटा एमबीए कर रहा है, जबकि छोटा बेटा विदेश से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है।
अब मेटकर अपने व्यवसाय के विस्तार के बजाय अन्य किसानों को मार्गदर्शन देने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि यदि खेती को व्यवसायिक दृष्टिकोण से किया जाए, तो किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है।
Amravati farmer ravindra metkar invited to oxford university speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल चुनाव 2026: ‘अब राज खुल चुका है’, क्या है CPI(M) और BJP का गुप्त समझौता? केसी वेणुगोपाल ने लगाए आरोप
Mar 21, 2026 | 08:19 PMजापान के आगे नरम पड़ा ईरान! समंदर में फंसे जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, बस माननी होगी यह एक शर्त
Mar 21, 2026 | 08:09 PMगुजरात में ‘कंपटीशन’ नहीं, सपोर्ट मिला! लड़की के फूड स्टॉल को रेस्टोरेंट ने दिया साथ, वीडियो वायरल
Mar 21, 2026 | 08:05 PMआरमोरी: बिजली समस्या पर तत्काल उपाययोजना करें: विधायक रामदास मसराम के निर्देश
Mar 21, 2026 | 07:59 PMमैंग्रोव बचाओ या दिखावा? निरीक्षण में नदारद समिति, शिकायतों पर उठे गंभीर सवाल
Mar 21, 2026 | 07:57 PMनोएडा में गैस संकट से हाहाकार: ब्लैक में 6,000 रुपये तक पहुंचा सिलेंडर, लोग काम छोड़ लाइनों में लगे
Mar 21, 2026 | 07:55 PMआईपीएल इतिहास की 5 पारियां, जिनमें सबसे ज्यादा ‘अतिरिक्त रन’ लुटा गई टीम
Mar 21, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













