नकली नोट प्रकरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दर्यापुर में मौसी के घर था छिपा, ATS पहुंची अमरावती
Amravati Fake Currency Case: अमरावती में नकली नोट प्रकरण का मुख्य आरोपी आदित्य रामेकर को दर्यापुर से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने 26,500 के नकली नोट जब्त कर जांच शुरू की है।
- Written By: प्रिया जैस
नांदगांव पेठ पुलिस (सौजन्य-नवभारत)
Amravati News: नांदगांवपेठ पुलिस ने हाल ही में 26 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी आदित्य रामेकर को दर्यापुर से हिरासत में लिया है। आदित्य रामेकर पर पूर्व भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आदित्य रामेकर की गिरफ्तारी से अब अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आएंगे।
वहीं यह नकली नोट कहां से आए या अमरावती में बनाए गए, यह भी बात स्पष्ट होगी। पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे को गुप्त जानकारी मिली थी कि रहाटगांव परिसर में कुछ लोग नकली नोटों का उपयोग रोजमर्रा के लेनदेन में कर रहे हैं। रहाटगांव वृंदावन कॉलोनी में गुप्तचर द्वारा बताई गई जगह पर पुलिस पहुंची तो कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में सड़क किनारे बैठे हुए दिखाई दिए।
आरोपियों के पास से नकदी जब्त
पुलिस ने आरोपी संचित अरविंद चव्हाण (19, रहाटगांव प्लॉट), दीपक बाबूलाल खंडारे (32, पंचशील नगर, रहाटगांव) व संघरत्न राजेंद्र मोटघरे (36, जूनी वस्ती, मस्जिद के पास, रहाटगांव) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 26 हजार 500 रुपए के 500 की 53 नोट जब्त की थी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
आरोपियों ने यह नोट आदित्य किशोर रामेकर (25, समर्थवाड़ी, रहाटगांव) ने चलाने के लिए देने की बात बताई थी। लेकिन घटना के बाद से आदित्य रामेकर अपने निवासस्थान से भाग गया था। वहीं पुलिस ने तकनीकी ओर गुप्तचरों की जानकारी पर आरोपी की तलाश की और उसे दर्यापुर से गिरफ्तार किया। आदित्य दर्यापुर में अपने मौसी के घर छिपकर बैठा था।
मामले में बढ़ सकते हैं आरोपी
आदित्य रामेकर से पुलिस यह नोट कहां से लाए, अमरावती में प्रिटिंग हुई है या फिर किसी दूसरे ने उसे चलाने के लिए दिए। इस बारे में पूछताछ कर रही है। जिससे इस मामले में और भी आरोपी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें – 4 अफसर संभाल रहे डिवीजन की कमान, अमरावती डिवीजन में FDA के 18 में से 14 पद खाली
आदित्य पर इसके पूर्व ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार आरोपी आदित्य रामेकर चार साल पूर्व मुंबई में ऑनलाइन धोखाधड़ी में नामजद था। इसके बाद उसने नकली नोटों का कारोबार शुरू किया। शहर पुलिस के साथ ही एटीएस द्वारा भी नकली नोटों के कारोबार का कनेक्शन की जांच की जा रही है।
अकोला एटीएस ने की पूछताछ
नांदगांवपेठ के रहाटगांव में तीन युवकों के पास 500 रुपए के निकली 53 नोट मिलने की घटना बड़ी है। यह देश की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने जैसा है। इसलिए अकोला एटीएस के दल ने अमरावती पहुंचकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
