-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 14 Of The 18 Fda Positions Vacant In Amravati Division
4 अफसर संभाल रहे डिवीजन की कमान, अमरावती डिवीजन में FDA के 18 में से 14 पद खाली
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Division:हाराष्ट्र के अमरावती डिवीजन में FDA विभाग खुद ही भारी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। विभाग में स्वीकृत 18 पदों में से 14 पद खाली हैं और केवल 4 अधिकारी पूरे डिवीजन का कार्यभार संभाल रहे।

4 अफसर संभाल रहे डिवीजन की कमान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: मध्य प्रदेश में खांसी की दवाई से 22 बच्चों की मौत के बाद एक बार फिर से दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के अमरावती डिवीजन में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) विभाग खुद ही भारी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। विभाग में स्वीकृत 18 पदों में से 14 पद खाली हैं और केवल 4 अधिकारी पूरे डिवीजन का कार्यभार संभाल रहे हैं। FDA विभाग का मुख्य कार्य नकली खाद्य और दवा उत्पादों की निगरानी और उन पर नियंत्रण रखना है, लेकिन अमरावती डिवीजन में इतने महत्वपूर्ण कार्य के लिए जरूरी जनशक्ति ही उपलब्ध नहीं है।
अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाणा इन पांच जिलों को मिलाकर बना अमरावती डिवीजन महज चार अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। वर्तमान में अमरावती जिले के सहायक आयुक्त का पद रिक्त है। यवतमाल के सहायक आयुक्त एम। के। कालेश्वरकर को अमरावती का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अकोला और बुलढाणा में भी सहायक आयुक्त के पद खाली हैं। डिवीजन में जहां 11 ड्रग इंस्पेक्टर होने चाहिए, वहां सिर्फ वाशिम जिले में एक इंस्पेक्टर कार्यरत है। बाकी जिलों में निरीक्षक नहीं हैं।
मनुष्य बल बढाए जाने की मांग
इस हालात में केवल चार अधिकारी पूरे डिवीजन में मौजूद 13,500 मेडिकल स्टोर्स, 30 ब्लड बैंक्स, 36 ब्लड स्टोरेज यूनिट्स, 51 दवा उत्पादन कंपनियों, 18 एलोपैथिक और 17 आयुर्वेदिक उद्योगों की निगरानी कर रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश में ‘कोल्डरिफ’ नामक कफ सिरप पीने से 22 बच्चों की मौत हुई थी, जिसके बाद तमिलनाडु की ‘सेसन फार्मा’ कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
इसी के बाद यवतमाल जिले में एक 6 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में चिंता का माहौल बना हुआ है। FDA ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दवाओं के सैंपल इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। लेकिन मैन पॉवर कम होने से विभाग को जलद कार्यवाही करने में भारी दिक्कतें आ रही है। जिसके लिए विभाग में मनुष्य बल बढाए जाने की मांग खुद विभाग के अधिकारी,कर्मचारी दबे मुंह कर रहे हैं।
विभाग की स्थिती
मेडिकल स्टोर्स: 13,500
ब्लड बैंक्स : 30
ब्लड स्टोरेज यूनिट्स : 36
दवा उत्पाद उद्योग : 51
एलोपैथिक उद्योग : 18
आयुर्वेदिक उद्योग :17
(डिवीजन में कॉस्मेटिक प्रोडक्शन यूनिट्स भी हैं)
ये भी पढ़े: कृषि छात्राओं का मार्लेगाव में कृषि तालाब का दौरा, किसानों को जल संरक्षण के महत्व से कराया अवगत
अब तक नागरिकों से कोई शिकायत नहीं मिली
एम.के. कालेश्वरकर, (प्रभारी सहायक आयुक्त, FDA अमरावती डिवीजन) ने कहा कि अमरावती डिवीजन में स्टाफ की कमी जरूर है, लेकिन हम पूरी तरह सतर्क हैं। यवतमाल की घटना के तुरंत बाद दवाओं के नमूने लिए गए और संबंधित कंपनी की बैच की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश सभी जिलों को दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर हम खुद मौके पर जाते हैं। अब तक नागरिकों से कोई शिकायत नहीं मिली है।
14 of the 18 fda positions vacant in amravati division
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMपालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
Jul 29, 2026 | 02:02 PMअसम में देबब्रत सैकिया ने की दिखो नदी बेसिन पुनर्वास परियोजना की मांग, खनन के असर की वैज्ञानिक जांच की अपील
Jul 29, 2026 | 01:59 PMIndustrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














