अमरावती की 56 जल परियोजनाओं में केवल 50.96% पानी शेष, गर्मी में जलसंकट की आशंका
Amravati Dam Water Storage: अमरावती जिले की 56 जल परियोजनाओं में फिलहाल केवल 50।96% उपयोगी जलसंग्रह शेष है, जबकि सबसे बड़े अप्पर वर्धा बांध में 52।54% पानी बचा है, जिससे जल संकट की चिंता बढ़ गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Dam Water Storage (सोर्सः सोशल मीडिया)
Upper Wardha Dam Water Level: जलसंपदा विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर बड़े, मध्यम और लघु परियोजनाओं में उपलब्ध जलसंग्रह की ताजा स्थिति सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 56 परियोजनाओं में फिलहाल केवल 50.96 प्रतिशत ही उपयोगी पानी शेष है। बड़े प्रकल्पों में स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर है, लेकिन लघु परियोजनाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही संभावित जलसंकट की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कुल 56 परियोजनाएं हैं, जिनमें अप्पर वर्धा बांध सबसे बड़ा प्रकल्प है।
इसके अलावा 7 मध्यम और 48 लघु परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में सभी परियोजनाओं में कुल उपयोगी जलसंग्रह 533.67 दशलक्ष घन मीटर है, जो कुल क्षमता का लगभग 50.96 प्रतिशत है। पिछले वर्षों की तुलना में जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और कई परियोजनाओं में कमी दर्ज की गई है।
अप्पर वर्धा में 52.54 प्रतिशत जलसंग्रह
अमरावती जिले के सबसे बड़े अप्पर वर्धा बांध में कुल क्षमता 564.05 दशलक्ष घन मीटर है, जिसमें वर्तमान में 296।33 दशलक्ष घन मीटर पानी उपलब्ध है, यानी 52.54 प्रतिशत। इस बांध से जिले के कई तालुकों, अमरावती शहर और कुछ औद्योगिक इकाइयों को पानी की आपूर्ति होती है। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह जलसंग्रह आने वाले 2-3 महीनों की गर्मी के लिए पर्याप्त रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
SIR कार्य के लिए शिक्षकों को 2 घंटे की राहत देने की मांग, प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति
- कुल परियोजनाएं: 56
- कुल उपयोगी जलसंग्रह 1047.30 दलघमी
- औसत प्रतिशत: 50.96%
- बड़े प्रकल्पों में स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर
- लघु प्रकल्पों में सबसे अधिक गिरावट
लघु प्रकल्प (48)
- कुल क्षमता: 227.01 द.ल.घ.मी.
- वर्तमान जलसंग्रह: 115.63 दलघमी
- प्रतिशत: 50.94%
मध्यम प्रकल्प (7)
- कुल क्षमता: 256.24 दलघमी
- वर्तमान जलसंग्रह: 121.71 दलघमी
- प्रतिशत: 47.50%
