अमरावती: कोणार्क कंपनी संभालेगी शहर की फॉगिंग और धुलाई का जिम्मा; स्थायी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले

Amravati News: अमरावती महापालिका की स्थायी समिति ने फॉगिंग और धुलाई का काम कोणार्क कंपनी को सौंपने का निर्णय लिया है। साथ ही जल संकट से निपटने और नाला सफाई के लिए बजट को मंजूरी दी गई।
amrawati-305
Published on
Updated on

Amravati Cleaning Campaign News: अमरावती शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए महापालिका की स्थायी समिति ने फॉगिंग फवारणी और धुलाई धुवारणी के काम भी कोणार्क कंपनी से कराने का निर्णय लिया है।

यह फैसला अविनाश मार्डीकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में गर्मी को देखते हुए शहर में जल संकट की आशंका के मद्देनजर हैंडपंपों की मरम्मत को मंजूरी दी गई। साथ ही बडनेरा स्थित अध्ययन कक्ष की देखरेख एक सामाजिक संस्था को सौंपने का निर्णय भी लिया गया।

स्थायी समिति ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को निर्देश दिए कि नियमित सफाई के साथ फॉगिंग और धुलाई कार्य भी प्रभावी ढंग से किए जाएं। इसके अलावा, बारिश से पहले 15 जून तक सभी बड़े नालों और उपनालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया।

15 करोड़ के फंड के उपयोग को मंजूरी बैठक में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 15 करोड़ रुपये के उपयोग को भी मंजूरी दी गई। इसमें से 4.58 करोड़ रुपये ठोस कचरा प्रबंधन और 4.54 करोड़ रुपये जलापूर्ति योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा, महापालिका द्वारा लिए गए 23 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट में से 3 करोड़ रुपये की वापसी को मंजूरी दी गई, जबकि शेष राशि विकास कार्यों और बिजली बिल भुगतान के लिए उपयोग की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com