Amravati News: म्यूल अकाउंट के जरिए होती थी रकम ट्रांसफर, साइबर अपराधियों का गिरोह पकड़ा

Amravati Mule Account Fraud: अमरावती साइबर पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर अपराधियों की मदद करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में 71 लाख रुपये के वित्तीय लेन-देन का पता चला है।
amravati-cyber-crime-mule-account-gang-6-arrested
अमरावती साइबर पुलिस(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Cyber Fraud Amravati: अमरावती शहर साइबर पुलिस ने म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों की मदद करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

71 लाख के लेन-देन का खुलासा

साइबर पुलिस को हाल ही में तकनीकी विश्लेषण पर जानकारी मिली थी कि साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन गेमिंग और क्रिप्टोकरेंसी सौदों से प्राप्त अवैध रकम को आरोपियों के बैंक खातों में जमा कराया जाता था। इसके बाद इस पैसे को अन्य बैंक खातों और माध्यमों से ट्रांसफर कर दिया जाता था। जांच में इन खातों के जरिए करीब 71 लाख रूपए का वित्तीय लेन-देन पाए जाने पर दो अपराध दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब 6 आरोपी गिरफ्तार

साइबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अन्य दो मामलों में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में करण दिनेश तानोलकर (म्हाडा कॉलोनी, न्यूटाउन बडनेरा), रोहन प्रभाकर वैद्य (पवन नगर, नई बस्ती, बडनेरा), सौरभ नितिन नेपाले (कालीमाता मंदिर के पास। नाथवाड़ी, अमरावती), अजिंक्य गजानन गिरी (न्यू कॉलनी, दस्तूर नगर, अमरावती) का समावेश है। वहीं अन्य दूसरे अपराध में विजय महेशलाल झामनानी (रामपुरी कैंप, गली नं. 2, अमरावती) व मयूर हरिश मोटवानी (कृष्णा नगर, गली नं. 1, अमरावती) को गिरफ्तार किया है। अदालत ने सभी 6 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

आपत्तिजनक सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए 6 मोबाइल हैंडसेट, 6 सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड और कई बैंक खातों के विवरण जब्त किए हैं। कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त प्रांजलि सोनावणे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेंद्र अंभोरे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक अनिकेत कासार, जितेंद्र थोरात, निखिल माहुरे, उल्हास टवलारे, नरेंद्र उघडे, महेश वाघमारे, विशाल यादव, ममता अध्रुक, अर्पणा बंडे, निखिल हिमाने आदि ने की।

amravati-cyber-crime-mule-account-gang-6-arrested
नागपुर में साइबर ठगी का खुलासा! 6 आरोपी गिरफ्तार, म्यूल खातों से 90 करोड़ के फर्जी लेनदेन का पर्दाफाश

बैंकिंग जानकारी किसी को न दें

साइबर थाना पुलिस निरीक्षक महेंद्र अंभोरे ने कहा कि कमीशन या किसी अन्य प्रलोभन में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, यूपीआई या बैंकिग जानकारी किसी को न दें। यदि कोई व्यक्ति खाता खुलवाने या 'म्यूल अकाउंट' के लिए एजेंट का काम करता दिखे, तो तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करे।

Navbharat Live
navbharatlive.com