Amravati Crime: नांदगांव पेठ में 3 युवकों पर धारदार चाकू से हमला, बस स्टैंड पर हुई घटना से फैली दहशत
Amravati Bus Stand Crime: अमरावती जिले के नांदगांव पेठ बस स्टैंड पर 3 युवकों पर धारदार चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस हमले के बाद से बस स्टैंड पर दहशत का माहौल है।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती न्यूज
Amravati Crime: अमरावती जिले के नांदगांव पेठ बस स्टैंड स्थित मंगलमूर्ति पान केंद्र के पास, दोपहिया वाहन की टक्कर को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया और 3 युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना में घायल हुए युवकों ने चाकू और घातक हथियारों से हत्या की सुनियोजित साजिश रचने का आरोप लगाया है।
दोपहिया का कट लगने पर विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता ऋतिक राजेंद्र नाइकवाड़ (24, इतवारा पुरा, नांदगांव पेठ) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि ऋतिक और उसका दोस्त राहुल सुंदरकर (29) रात लगभग 9 बजे काम से नांदगांव स्थित काशीनाथ महाराज संस्थान के पास से जा रहे थे। इस समय आरोपी कृष्णा गणेश चुडे (22, नांदगांवपेठ) दोपहिया वाहन से जा रहा था, तब ऋतिक नाइकवाड़ को दोपहिया का कट लगा। जिससे दोनों में विवाद हुआ।
कुछ समय बाद कृष्णा चुडे ने राहुल सुंदरकर को फोन किया और उसे बस स्टैंड पर बुलाया। उस समय ऋत्विक, राहुल, ऋषिकेश आमले और अमोल चुडे, मंगलमूर्ति पान केंद्र के पास पहुंच। लेकिन रोहित संदीप अमृते, कृष्णा चुडे और वहां मौजूद दो अन्य युवकों ने तीनों पर लोहे की सलाख और चाकू से हमला किया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
चाकू से किया वार
रोहित अमृते और कृष्णा चुडे ने ऋत्विक के हाथ पर लोहे की सलाख से वार किया, जबकि दो अज्ञात युवकों ने अपनी जेब से चाकू निकाला और अमोल चुडे के पेट पर और ऋषिकेश आमले की पीठ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें – ढोल-ताशों की धुन में बाप्पा का आगमन, आकर्षक मूर्तियों व सजावट से सजी शहर की रौनक
हमलावर तुरंत घटनास्थल से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर नांदगांवपेठ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित संदीप अमृते और कृष्णा गणेश चुडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
