Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: कंडक्टर हत्याकांड का खुलासा; शराब के विवाद में की थी हत्या, बडनेरा स्टेशन से 2 आरोपी गिरफ्तार

Amravati Crime News: अमरावती के अकोली क्रिकेट ग्राउंड पर हुई कंडक्टर किरण पुणतांबेकर की हत्या का मामला सुलझा। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को बडनेरा रेलवे स्टेशन से भागते समय दबोचा

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 10, 2026 | 08:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Police News: अकोली परिसर के क्रिकेट मैदान पर कंडक्टर की हुई हत्या मामले में अपराध शाखा ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपी बडनेरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर भागने के फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपी में आकाश अंतराम धुर्वे 24,चांदुरी, भातकुली व स्वप्निल साहेबराव चतुर 21, अकोली, अमरावती का समावेश है। फोटो मर्डर आरोपीक्रिकेट ग्राउंड में मिला था शवपुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकोली स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर एक पुरुष का शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान किरण कमलाकर पुणतांबेकर 46, सप्तश्री अपार्टमेंट, अकोली रोड के रूप में हुई। शराब के विवाद में हुई हत्याक्राइम ब्रांच ने जब मृतक के परिजनों और मुखबिरों से गहन पूछताछ की, तो पता चला कि घटना के समय अकोली निवासी आकाश धुर्वे और स्वप्नील चतुर मृतक के साथ देखे गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती की 56 जल परियोजनाओं में केवल 50.96% पानी शेष, गर्मी में जलसंकट की आशंका

गर्मी की छुट्टियों में लालपरी का सफर हुआ महंगा, रापनि का फैसला

अमरावती शहर में जल्द होगी सीसीटीवी की निगरानी, योजना 128 करोड़ रुपयों का अत्याधुनिक प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

2 बाइकों की टक्कर के बाद गिरे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, भातकुली बस स्टैंड के समीप हादसा

पुलिस ने तुरंत आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद क्राइम ब्रांच की चार अलगअलग टीमें बनाई गईं। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी बडनेरा रेलवे स्टेशन पर हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने वहां से दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक को लंबे समय से जानते थे। गुरुवार को शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट ग्राउंड पर किरण की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे और संजय खताले के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, गजानन सोनुने सहित मंगेश परिमल, सुनील लासुरकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख सहित अन्यों ने की।

Amravati conductor murder case solved akoli cricket ground arrests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 05:53 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.