बडनेरा स्टेशन पर एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 किलो गांजा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Drug Trafficking: अमरावती के बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर से एएनटीएफ ने 21 किलो गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल 4.36 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Amravati Crime: अमरावती बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर में बिक्री के लिए लाया 21 किलो गांजा एएनटीएफ ने जब्त किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, मोबाइल व अन्य सामग्री ऐसा कुल 4 लाख 36 हजार 10 रूपए का माल जब्त किया है, पुणे विशेष पुलिस महानिरीक्षक एएनडीएफ शारदा राऊत तथा महानिरीक्षक रविंद्र पाटील बालाय तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
उसी के तहत सोमवार को एएनटीएफ की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान गोपनीय जानकारी मिली कि चार व्यक्ति बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर में गांजा बिक्री के लिए लाने वाले हैं। पुलिस स्टाफ व पंचों के साथ मौके पर पहुंचकर निगरानी की गई। इस दौरान चार संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, जिनमें से एक पुलिस को देखकर एक सैक बैग फेंककर फरार हो गया। शेष तीन आरोपियों को पकड़कर पंचनामा किया गया।
नशीले पदार्थों से दूर रहें
नशीले पदार्थों से दूर रहें, नशीले पदार्थों की लत से स्वास्थ्य और जीवन दोनों खराब होता है। अपने परिसर में चल रहे नशा के कारोबार और धंधों की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग करें।
– गजानन विखे, पुलिस उपअधीक्षक
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज
अंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत
शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट छोड़ नैतिक जिम्मेदारी लें, प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज
6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत
एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
आरोपियों में कैलाश शामराव शिंदे (19), सूरज उर्फ मौटू गणेशराव तानोडे (28) और नयन सुनील आमले (21, सभी अमरावती निवासी) का समावेश है। तलाशी में आरोपियों के पास से 21.640 किलो गांजा कीमत 4 लाख 24 हजार 700 रुपये, तीन सैक बैग 15 हजार रुपए, एक मोबाइल कीमत 10 हजार रुपए ऐसा कुल 4 लाख 36 हजार 210 रुपए का माल जब्त किया।
यह भी पढ़ें:-अमरावती मनपा चुनाव: 10 दिन का चुनावी शोर खत्म, साइलेंट पीरियड शुरू; अब रणनीति युद्ध
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बडनेरा थाने में मामला दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई नागपुर पुलिस अधीक्षक अजीत टिके के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक गजानन विखे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक समाधान मचाले व पुनम जगताप की टीम ने की।
