अमरावती मनपा चुनाव: 10 दिन का चुनावी शोर खत्म, साइलेंट पीरियड शुरू; अब रणनीति युद्ध

Campaign Ends: अमरावती मनपा चुनाव में 10 दिन चला जोरदार प्रचार अब थमने जा रहा है। 13 जनवरी शाम 5.30 बजे से चुनावी प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा और प्रत्याशी गुप्त बैठकों में जुटेंगे।
Amravati Municipal Corporation elections: 10 days of election campaigning end, silent period begins; now it's a battle of strategies
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Amravati Municipal Election: अमरावती मनपा चुनाव के तहत विगत 4 जनवरी को चुनाव चिन्ह वितरण पश्चात मनपा में पार्षद बनने के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा पूरे 10 दिन प्रचार का जोर रहा। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 जनवरी की शाम को चुनावी तोपें बंद हो जाएंगी।

जिसके बाद प्रत्याशियों द्वारा चूहा मीटिंगों का दौर शुरू होगा। उपरोक्त संदर्भित विषय के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 15 जनवरी को राज्य की महानगरपालिका चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

इसके अनुसार वास्तविक मतदान 15 की सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपन्न होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महानगरपालिका क्षेत्र में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व अर्थात 13 की शाम 5.30 बजे से चुनावी प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। इस अवधि के दौरान चुनाव प्रचार से संबंधित सभी प्रकार की विज्ञापन सामग्री का प्रकाशन एवं प्रसारण पूर्णतः बंद रहेगा।

3,320 बैलेट यूनिट तैयार

मनपा क्षेत्र में कुल 805 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है, सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्ध कराई गई है। चुनाव व्यवस्था के लिए 805 कंट्रोल यूनिट और 3320 बैलेट यूनिट तैयार रखी गई है। मतदान से पूर्व ईवीएम की प्रथम एवं द्वितीय स्तरीय जांच (एफएलसी) की जाएगी तथा उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल भी कराया जाएगा। इसके साथ ही मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश का आवाहन

15 जनवरी को होने वाले मतदान के दिन मनपा क्षेत्र के सभी श्रमिक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, इसके लिए पूरा वेतन सहित अवकाश (पेड लीव) देने की अपील कामगार उप आयुक्त च. अ. राऊत ने की है।

जिसके चलते निजी कंपनियों, कारखानों, सभी प्रकार की दुकानों, आवासीय होटलों, भोजनालयों, नाट्यगृहों, औद्योगिक उपक्रमों, सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों, शॉपिग सेंटर्स और मॉल्स पर लागू यह नियम लागू रहेंगे।

यदि कोई मालिक या प्रबंधन इन निर्देशों का पालन नहीं करता या कर्मचारियों को मतदान से वंचित करता है, तो शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित आस्थापना के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा स्पष्ट चेतावनी प्रशासन ने दी है।

को दिन भर चला बाइक और पैदल रैलियों का दौर

कई स्थानों पर दिग्गज नेताओं की सभाएं चुनाव के दौरान सोमवार को दिन भर अनेक पार्टियों द्वारा बाइक रैली, पैदल रैली, प्रचार सभाओं का आयोजन किया गया। वही अंतिम मंगलवार को राष्ट्रीय पार्टियों की बड़ी सभाओं का आयोजन विभिन्न प्रभागों में संयुक्त रूप से किया गया।

वही उम्मीदवारों द्वारा जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। रैली व जुलूस के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखाई दिया। इस संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, अपने अधीनस्थ संबंधित विभागों के माध्यम से प्रचार सामग्री जैसे बैनर, झंडे, पोस्टर, स्टीकर आदि तत्काल हटाने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। वही प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।

22 प्रभाग में 87 सीटों के लिए होंगे चुनाव

मनपा के 22 प्रभागों की 87 सीटों के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनाव हेतु शहर में कुल 805 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इन मतदान केंद्रों को जोनवार विभाजित किया गया है।

बैलेट मशीन पर चार रंगों में सूची

मतपत्र पर उम्मीदवारों की पहचान सरल बनाने के लिए बैलेट पेपर के रंग समूहवार तय किए गए हैं।

समूह निर्धारित रंग
अ समूह सफेद
व समूह हल्का गुलाबी
क समूह हल्का पीला
ड समूह हल्का नीला

ऐसे रहेंगी मतदान केंद्रों की संख्या

जोन क्रमांक केंद्र / स्थान संबंधित प्रभाग मतदान केंद्रों की संख्या
जोन 1 रामपुरी कैंप प्रभाग 1, 2, 5 99
जोन 2 नया तहसील कार्यालय प्रभाग 3, 4, 7 116
जोन 3 राजापेठ प्रभाग 11, 12, 18 109
जोन 4 दस्तूर नगर प्रभाग 8, 9, 10 98
जोन 5 अंबापेठ प्रभाग 6, 13, 17 109
जोन 6 पुराना तहसील कार्यालय प्रभाग 14, 15, 16 121
जोन 7 बडनेरा प्रभाग 19, 20, 21 153
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com