अमरावती की ‘कूल रूफ’ नीति को राज्य में पहला स्थान, 10 लाख का पुरस्कार
Amaravati Cool Roof Policy: अमरावती नगर निगम ने कूल रूफ नीति के जरिए बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने की अभिनव पहल के लिए राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान 2025-26 में प्रथम स्थान हासिल किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Cool Roof Policy (सोर्सः फाईल फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra Governance Award: एक ओर जहां विदर्भ की भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान की चर्चा हर तरफ है, वहीं दूसरी ओर इसी गर्मी से निपटने के लिए मनपा द्वारा अपनाई गई ‘कूल रूफ’नीति ने पूरे महाराष्ट्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
राज्य सरकार के प्रतिष्ठित ‘राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान एवं प्रतियोगिता 2025-26’ में अमरावती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 10 लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया है। पुणे, मीरा-भाईंदर और नवी मुंबई जैसे बड़े महानगरों की नगर निगमों को पछाड़कर अमरावती का यह सम्मान पाना विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है।
राज्य का पहला शहर बना अमरावती
अमरावती महाराष्ट्र की पहली ऐसी नगर निगम बन गई है जिसने रिमोट सेन्सिंग तकनीक का उपयोग करके ‘कूल रूफ’ उपनियम तैयार किए हैं। इस नीति से सौर परावर्तक छतों के माध्यम से शहरों के बढ़ते तापमान को कम करना और ऊर्जा की बचत करना, नए निर्माणों और इमारतों के लिए इन नियमों को अनिवार्य कर दिया गया है और इसे ‘इमारत अनुमति प्रक्रिया’ से जोड़ा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में स्कूलों की जांच तेज, 738 संस्थानों का हुआ औचक निरीक्षण, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान
प्रेमी को साथ रखने के लिए मां ने रची ‘बेटे के अपहरण’ की झूठी कहानी; पुलिस ने सीसीटीवी से किया पर्दाफाश
‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा मतलब त्रिवेणी संगम, पालक मंत्री विखे पाटिल का चौंडी में आयोजित बैठक में वक्तव्य
‘अशोक खरात के पापों की सजा मुझे क्यों?’ जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पत्नी कल्पना खरात के बयानों से सनसनी
ये भी पढ़े: अकबर नगर इलाके में पुराने विवाद में घर में घुसकर हमला, तलवार और चाकू से तोड़फोड़
जो पुरानी इमारतें स्वेच्छा से ‘कूल रूफ’ तकनीक को अपनाएंगी, उन्हें संपत्ति कर में विशेष छूट देने का प्रावधान किया गया है। कर विभाग और भवन विभाग को एकीकृत करने वाले एक विशेष डिजिटल पोर्टल के जरिए इन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया और पुरस्कार वितरण
यह प्रतियोगिता दो कड़े चरणों में आयोजित की गई थी। प्रथम चरण में ऑनलाइन आवेदन और ‘कूल रूफ’ पहल की विस्तृत जानकारी साझा करना पड़ा। द्वितीय चरण में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विस्तृत प्रस्तुतीकरण, जिसमें नवाचार और कार्यान्वयन की प्रभावशीलता को परखा गया। मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों यह पुरस्कार मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा और उप अभियंता हेमंत महाजन ने स्वीकार किया।
