वर्धा में स्कूलों की जांच तेज, 738 संस्थानों का हुआ औचक निरीक्षण, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान
Wardha School Inspection: वर्धा जिले में शिक्षा विभाग द्वारा छात्र संख्या जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 1454 स्कूलों का निरीक्षण कर डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
School Inspection (सोर्सः फाईल फोटो-सोशल मीडिया)
Student Count Drive Maharashtra: सरकार द्वारा राज्य शिक्षा मंडल के अंतर्गत आने वाली सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या (विद्यार्थी संख्या) के निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले की 738 स्कूलों में पंचायत समिति स्तर पर गठित टीमों ने औचक निरीक्षण किया है। स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा छात्र संख्या में कमी और अन्य खामियों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
22 अप्रैल तक कुल 1454 स्कूलों का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पराग सोमन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिकशिक्षाधिकारी सीमा पाटील, माध्यमिक शिक्षाधिकारी जयश्री राऊत, प्राथमिक उपशिक्षाधिकारी रुपेश कांबले और ज्ञानेश्वर पानसरे के मार्गदर्शन में पंचायत समिति स्तर पर बीडीओ और शिक्षण विस्तार अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।
1454 स्कूलों का निरीक्षण किया जाना है
पहले चरण में 11 और 15 अप्रैल को विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया गया, जिसमें स्कूलों की छात्र संख्या, सरकारी पोर्टल पर दर्ज डेटा और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अब तक 738 स्कूलों का निरीक्षण पूरा हो चुका है। सरकार ने इस अभियान के दूसरे चरण के लिए 21 और 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। पंचायत समिति स्तर पर लगभग 150 से 175 कर्मचारी इस कार्य में जुटे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में कर्जमुक्ति योजना के निकषों पर किसानों का विरोध, GR की होली जलाकर किया प्रदर्शन
राज्य कर्मचारियों के समान वेतनमान की मांग, वर्धा में ST कामगारों ने किया जोरदार आंदोलन
वर्धा में 88 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 95% स्कूलों तक पहुंचा पाठ्यपुस्तकों का वितरण
वर्धा में मानसून सुस्त, अब तक सिर्फ 16.06 मिमी बारिश, बुवाई योग्य वर्षा का इंतजार कर रहे किसान
जिले की अनुदानित, बिना अनुदानित और स्व-वित्तपोषित सभी 1454 स्कूलों का निरीक्षण किया जाना है। कम छात्र संख्या या अन्य खामियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। संबंधित डेटा सरकार को भेजा जाएगा, जिससे कम विद्यार्थियों वाली स्कूलों के सामने नए शैक्षणिक सत्र में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेः हिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
पोर्टल पर जानकारी दर्ज करना अनिवार्य
प्राथमिक के उपशिक्षाधिकारी रुपेश कांबले ने बताया कि 22 अप्रैल तक छात्र संख्या निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
स्कूलों में मची हलचल
अभियान के तहत शिक्षा विभाग की टीमें अचानक स्कूलों में पहुंच रही हैं। परीक्षा समाप्त होने के कारण अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है। ऐसे में निरीक्षण के चलते विशेष रूप से निजी स्कूल प्रबंधन में हलचल मच गई है। 22 अप्रैल तक विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को संदेश भेजे जा रहे हैं।
