-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Achalpur New Administrative Center Additional Collector Office Proposal
अचलपुर बनेगा नया प्रशासनिक केंद्र, अपर जिलाधिकारी कार्यालय का प्रस्ताव तैयार
Amravati Administrative Reform: अमरावती जिले में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अचलपुर में नए अपर जिलाधिकारी कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Additional Collector Office Achalpur (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Achalpur Administrative Center: अमरावती जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से अचलपुर में नए अपर जिलाधिकारी कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
प्रस्ताव लागू होने पर जिले की 14 तहसीलों का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा और राजस्व व प्रशासनिक कामकाज का विकेंद्रीकरण होगा। अब नहीं आना पड़ेगा अमरावती मुख्यालयप्रस्तावित योजना के अनुसार अचलपुर स्थित अपर जिलाधिकारी कार्यालय के अंतर्गत अचलपुर, अंजनगांव, दर्यापुर, चांदूर बाजार, चिखलदरा और धारणी जैसे 6 प्रमुख तहसील शामिल किए जाएंगे। विशेष रूप से मेलघाट और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को अब छोटे-बड़े राजस्व कार्यों के लिए अमरावती मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मेलघाट और दूरस्थ क्षेत्रों को राहत
इससे हजारों नागरिकों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे। वहीं अमरावती मुख्य जिलाधिकारी कार्यालय के अधीन अमरावती शहर एवं ग्रामीण, धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे, नांदगांव खंडेश्वर, मोर्शी, वरुड, तिवसा और भातकुली सहित 8 तहसील बने रहेंगे। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो अचलपुर पहली बार जिले के दूसरे बड़े प्रशासनिक केंद्र के रूप में उभरेगा और अमरावती जिले की प्रशासनिक संरचना में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मोनोरेल को मिली नई रफ्तार, नए कोच का ट्रायल सफल, जल्द यात्रियों की सेवा में होगा शामिल
बदलेगी नागपुर कलमना मंडी की सूरत: भीषण गर्मी से राहत के लिए लगेंगे टर्बो वेंटिलेटर, होगा भव्य सौंदर्यीकरण
नवी मुंबई में बड़ा फैसला: घनसोली सिम्प्लेक्स सोसायटियों का क्लस्टर योजना से होगा पुनर्विकास; अधिसूचना जारी
विवादों में नागपुर परिवहन विभाग: फिजूलखर्ची पर नहीं लग रहा लगाम, रिपोर्ट कार्ड ने खोली प्रशासन की पोल
अचलपुर में खुलेगा अपर जिलाधिकारी कार्यालय
15 दिनों में आपत्तियां दर्ज कराएं नागरिक और जनप्रतिनिधि इस प्रस्ताव पर 15 दिनों के भीतर लिखित सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। आशीष येरेकर, जिलाधिकारीराजस्व मामलों में विलंब होगा कम प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से फाइलों का निपटारा तेजी से होगा, राजस्व मामलों में विलंब कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को प्रशासनिक स्तर पर अधिक महत्व मिलेगा।
नागरिकों से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां
जिले में 2 अलग तहसील कार्यालयों का प्रस्ताव जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से अमरावती में दो स्वतंत्र तहसील कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार अपर तहसील कार्यालय अमरावती ग्रामीण तथा हसील कार्यालय, अमरावती शहर अलगअलग कार्य करेंगे। इस संबंध में जारी प्रारूप अधिसूचना में संबंधित राजस्व मंडल, पटवारी साजा और गांवों की सूची प्रकाशित की गई है।
ये भी पढ़े: ‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
प्रशासन ने प्रस्तावित क्षेत्रीय सीमाओं को लेकर नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से 15 दिनों के भीतर लिखित आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं। उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले सुझावों और आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित नागरिको से उन्होंने समय रहते अपनी प्रतिक्रिया कार्यालय में प्रस्तुत करने का आवाहन किया है।
Achalpur new administrative center additional collector office proposal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
Jul 16, 2026 | 01:15 PMमुंबई मोनोरेल को मिली नई रफ्तार, नए कोच का ट्रायल सफल, जल्द यात्रियों की सेवा में होगा शामिल
Jul 16, 2026 | 01:11 PMबदलेगी नागपुर कलमना मंडी की सूरत: भीषण गर्मी से राहत के लिए लगेंगे टर्बो वेंटिलेटर, होगा भव्य सौंदर्यीकरण
Jul 16, 2026 | 01:11 PMRaksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
Jul 16, 2026 | 01:10 PMकेसी सिन्हा तो झांकी है… बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, ‘धन-सुराज’ को लेकर BJP का नया सियासी वार
Jul 16, 2026 | 01:07 PMVance US Iran: अमेरिका के वीपी वेंस की ईरान को लेकर रणनीति, सेना और कूटनीति पर दिया बहुत अधिक जोर
Jul 16, 2026 | 12:58 PMसरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
Jul 16, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM












