राजापेठ से सामने आया हैरान करने वाला मामला, 38 साल की महिला से चाकू की नोंक पर बनाए शारिरिक संबंध
अमरावती के राजापेठ थाने के अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके अंतर्गत 38 साल की महिला से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के बेटे को डायरेक्टर बनाने का भी लालच दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमरावती न्य़ूज (सौ. सोशल मीडिया )
Amravati News In Hindi: राजापेठ पुलिस थाना अंतर्गत एक 38 वर्षीय विवाहिता महिला को चाकू का धाक बताकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और महिला के 21 वर्षीय बेटे को कंपनी के डायरेक्टर बनाने का लालच देकर लगभग 91 लाख 50 हजार रुपये ऐंठने का मामला राजापेठ थाना क्षेत्र में उजागर हुआ है।
इस प्रकरण में पुलिस ने राहुल संतोषकुमार सिंह (४६, नंदनवन, औरंगाबाद) के विरुध्द बलात्कार, धमकी व धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला सरकारी सेवा में सेवानिवृत है। वह फिलहाल में छोटा-मोटा व्यवसाय करती है। उसका पति निजी क्षेत्र में कार्यरत है। महिला का बेटा व्यायाम करने के लिए शहर के एक जिम में जाता है। वहीं उसकी पहचान आरोपी राहुल से हुई।
सम्बंधित ख़बरें
पहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
अमरावती मनपा आमसभा में हंगामा: सफाई व्यवस्था, आवारा कुत्ते और शिक्षक भर्ती पर विपक्ष का तीखा वार निर्देश दिए
स्कूल के पेड़ काटकर बेचने का आरोप: पालांदूर के प्रभारी मुख्याध्यापक के खिलाफ वन अपराध दर्ज, अनशन की चेतावनी
अकोला: मंदिर से चांदी के मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 60 हजार का माल किया बरामद
धीरे-धीरे राहुल ने महिला के घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। इस दौरान 3 अक्टुबर को महिला का बेटा राहुल के साथ बैंक में गया था। उस समय राहुल ने उसे एक कंपनी में डायरेक्टर बनाने का लालच दिया। उसके बाद बेटे के कहने पर महिला ने राहुल को लगभग 91 लाख 50 हजार रुपये की रकम दी। मगर पैसे लेने के बाद भी राहुल ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
ये भी पढ़ें :- अमरावती में 11 वीं की 13,735 सीटें खाली, सितंबर आ गया, लेकिन छात्रों की क्लासेस अब तक शुरू नहीं
चाकू का डर दिखाकर बनाया शारीरिक संबंध
बाद में 26 जून को राहुल के जन्मदिन पर महिला ने व उसके पति ने उसके साईं नगर स्थित घर पर गए। पति के बाहर जाने का फायदा उठाकर राहुल ने महिला के शरीर को छुआ। विरोध करने पर उसने चाकू का डर दिखाकर जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। वही किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिनों पश्चात खेत दिखाने के बहाने से ले जाकर महिला को दोबारा चाकू का डर बताकर उसके साथ अनैतिक अत्याचार किया। इस घटना से महिला काफी डर गई तथा हिम्मत जुटा कर महिला ने राजापेठ पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
