Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना नंबर की बाइक चालक ने युवक को कुचला, अमरावती के मालू नदी पुल के पास हादसा

Amravati Road Accident News: अमरावती जिले के मोर्शी थाना क्षेत्र में मालू नदी पुल के पास बिना नंबर की तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 36 वर्षीय अब्दुल माजिद की मौत हो गई।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 22, 2026 | 07:05 PM

Morshi Bike Accident (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Hit and Run News: अमरावती के मोर्शी थाना क्षेत्र के मालू नदी के पुल के पास बिना नंबर की बाइक चालक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अब्दुल माजिद अब्दुल रज्जाक 36, अंबाडा, मोर्शी है। बडे भाई अब्दुल साजित रज्जाक की शिकायत पर मोर्शी पुलिस ने संदीप पंजाबराव युवनाते 45, मायवाडी मोर्शी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वरुड जाने के लिए निकला था युवकपुलिस सूत्रों के अनुसार अब्दुल माजिद अब्दुल रज्जाक बुधवार 20 मई को दोपहर वरुड जा रहा हूँ कहकर घर से निकला था। जब शाम होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा, तो चिंतित होकर अब्दुल साजित ने उसके मोबाइल पर फोन किया। वह फोन मोर्शी थाने के ऑनड्यूटी अधिकारी ने उठाया।

मालू नदी के पुल के पास एक्सीडेंट

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि उनके भाई का मालू नदी के पुल के पास एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मोर्शी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से सूचना मिलते ही अब्दुल साजित और परिवार के लोग तुरंत सरकारी अस्पताल मोर्शी पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

विवाद सुलझाने की बैठक बनी रणक्षेत्र, अड्याल में दो गुटों में मारपीट, ग्राम पंचायत सभागार में हंगामा

रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, अकोला में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका

‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे

देव्हाडा बुज में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, करडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़े: युवाओं ने कहा- “हां, हम कॉकरोच हैं”, DYFI का सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

गंभीर चोटों के कारण अब्दुल माजिद की मौत

वहां जाने पर उन्हें पता चला कि गंभीर चोटों के कारण अब्दुल माजिद की मौत हो चुकी है। जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त आरोपी बाइक चालक संदीप युवनाथे अपनी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। उसने मालू नदी के पुल के पास अब्दुल माजिद को टक्कर मार दी। मोर्शी पुलिस ने अब्दुल साजित की शिकायत पर संदीप युवनाथे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

A bike without number plate crushed a youth accident near malu river bridge in amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 06:13 PM

Topics:  

  • Accident
  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.