Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, अकोला में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका

Akola Murder Case News: अकोला में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं बालापुर में महिला से विनयभंग और पातुर रोड पर कार-ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की मौत की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 22, 2026 | 06:20 PM

Railway Track Dead Body (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Railway Track Dead Body News: अकोला जिले के बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के यावलखेड परिसर में रेलवे ट्रैक के पास 22 मई को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हत्यारों ने युवक को पत्थरों से कुचलकर नृशंस हत्या की है।

मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही बोरगांव मंजू पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन था, कहां का निवासी था और उसकी हत्या किसने तथा किस कारण से की। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में भय और संशय का वातावरण फैल गया है।

टीसी लेने आई महिला से विनयभंग

बालापुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक नामांकित विद्यालय के कर्मचारी मनीष शर्मा 40 के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विद्यालय से टीसी ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने आई 36 वर्षीय विवाहित महिला से उसने शरीरसुख की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

विवाद सुलझाने की बैठक बनी रणक्षेत्र, अड्याल में दो गुटों में मारपीट, ग्राम पंचायत सभागार में हंगामा

‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे

देव्हाडा बुज में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, करडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भंडारा में भीषण गर्मी से सब्जियों की कीमतों में उछाल,टमाटर के दाम दोगुने, रसोई का बिगड़ा बजट

ये भी पढ़े: युवाओं ने कहा- “हां, हम कॉकरोच हैं”, DYFI का सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

महिला पूर्व में इसी विद्यालय की छात्रा रही थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पहले उसे कार से लिफ्ट दी थी और बाद में अनुचित प्रस्ताव रखकर परेशान किया। महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक वैशाली पाटिल कर रही हैं।

कार की ट्रैक्टर को टक्कर, युवक की मौत

पातुर से अकोला की ओर जा रहे ट्रैक्टर को हिंगणा फाटा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार चेतन उर्फ ऋषी लोढे 22, निवासी दुधा, तहसील मेहकर, जिला बुलढाना गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय नागरिक आदित्य ठाकुर और ख्वाजा सईद ने घायल युवक को तुरंत अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

The discovery of a young man s body near a railway track has caused a sensation the youth was suspected of being stoned to death in akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 05:50 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime News
  • Maharashtra
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.