Gambling Raid (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

देव्हाडा बुज में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, करडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Karadi Police Action News: भंडारा जिले के मोहाडी तहसील स्थित देव्हाडा बुज में करडी पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर 13,200 रुपये का माल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Gambling Raid News: मोहाडी तहसील के देव्हाडा बुज परिसर में चल रहे एक जुआ अड्डे पर करडी पुलिस ने छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के खेल पर दांव पर लगी नगदी और अन्य सामग्री समेत कुल 13,200 रुपये का माल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि तीन अन्य जुआरी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

करडी पुलिस की टीम को क्षेत्र में अवैध जुआ चलने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने देव्हाडा बुज परिसर में चल रहे जुआ अड्डे पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से विलास जयपाल रंगारी 27 को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस की भनक लगते ही तीन अन्य आरोपी माजनी निवासी राजेश नत्थू मेश्राम 42, देव्हाडी निवासी राष्ट्रपाल राउत 35 और लक्ष्मण आसाराम बावने 39 मौके से भाग निकले।

फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही

पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को नामजद कर लिया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 12,000 रुपये की नगद राशि बरामद की। इसके साथ ही जुए के खेल में इस्तेमाल होने वाले दो विशेष बिल्ले जिसमें एक पर स्टार का चित्र और दूसरे पर लड़की के चेहरे का फोटो बना हुआ था, एक सफेद रंग का तौलिया और लोहे के स्टैंड वाला एक प्लास्टिक का टेबल, कुल 13,200 रुपये का माल जब्त किया। करडी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

CJP के अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश