श्वान के हमले में 4 वर्षीय बालिका गंभीर घायल, आंख में गंभीर चोट; इलाज के लिए नागपुर रेफर
Amravati District: धारणी तहसील के भोकरबर्डी गांव में एक आवारा श्वान के काटने से चार साल की बच्ची तनिषा राजकुमार धांडे गंभीर रूप से घायल हो गई। गुरुवार रात हुई इस भयावह घटना से इलाके में दहशत फैल गई है
- Written By: आंचल लोखंडे
श्वान के हमले में 4 वर्षीय बालिका गंभीर घायल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: अमरावती जिले के धारणी तहसील के भोकरबर्डी गांव में एक आवारा श्वान के काटने से चार साल की बच्ची तनिषा राजकुमार धांडे गंभीर रूप से घायल हो गई। गुरुवार रात हुई इस भयावह घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।श्वान ने तनिषा पर हमला किया और उसके चेहरे और खासकर उसकी बाईं आंख पर काट लिया। डॉक्टरों ने उसकी आंख काम करना बंद करने की जानकारी दी है।
घायल तनिषा को तुरंत धारणी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अमरावती जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अंततः नागपुर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही धारणी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
श्वान पर नियंत्रण में प्रशासन विफल
जिले में श्वानों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। शहर हो या ग्रामीण इलाकों में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या नागरिकों के जीवन के लिए खतरा बन गई है। प्रशासन के श्वान नियंत्रण उपायों पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। अमरावती सहित ग्रामीण इलाकों में श्वान नियंत्रण अभियान कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। नसबंदी अभियान ठप हो गए हैं, श्वानों को पकड़ने के अभियान ठप हो गए हैं और नतीजतन, मासूम बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर कुत्तों के हमलों की संख्या चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
SIR कार्य के लिए शिक्षकों को 2 घंटे की राहत देने की मांग, प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
ये भी पढ़े: राज-उद्धव के साथ आने से बमबम हुए एकनाथ शिंदे, निकाय चुनाव से पहले टेंशन में BJP!
चंदा न देने पर युवक पर हमला
उधर एक दुसरी घटना में गौलणी कार्यक्रम के लिए चंदा नहीं देने पर एक युवक पर बेदम पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया। घटना कालिमाता नगर, खंडेलवाल नगर के पास हुई। मामले की शिकायत बदनेरा पुलिस थाने में दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता सूरज रवि पवार (32, कालिमाता नगर) के अनुसार दोपहर में वह अपने घर पर था, तभी उसी इलाके के कुछ युवक उसके घर पहुंचे।
कालीमाता नगर की घटना
उन्होंने गौलणी कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा देने की मांग की। सूरज पवार ने चंदा देने से इंकार किया, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने अपने घर से लोहे की रॉड लाकर सूरज पवार पर हमला कर दिया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी लात-घूंसे से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घायल सूरज पवार ने बदनेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन से चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
