- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 1 Killed 2 Injured In 2 Accidents
2 दुर्घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- रविवार की देर शाम हुई घटना
अमरावती. शहर में संडे की शाम अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में 1 सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. यह घटना राजापेठ व फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में हुई. इस क्रम में राजापेठ क्षेत्र में साइकिलिंग करने निकले सेवानिवृत्त फौजी को क्रेन ने कुचल डाला.
जिससे क्रेन में दबकर उनकी मौत हो गई. यह घटना रविवार की देर शाम एमआईडीसी बाइपास मार्ग पर होटल लार्ड के सामने हुई. मृतक दुर्योधन बोरकर(67, गणपति नगर) है. राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र के गणपति नगर निवासी दुर्योधन बोरकर रोजाना की तरह रविवार देर शाम साइकिलिंग करने निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर बाइपास मार्ग पर मिरची होटल के समक्ष आते ही एमआईडीसी से दस्तूर नगर की ओर जा रहे क्रेन (एमएच-27/एसी 9616) की चपेट में आ गए.
20 मीटर तक घसीटा
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि क्रेन लगभग 20 मीटर तक दुर्योधन बोरकर को घसीटते हुए ले गई. जिससे दुर्योधन बोरकर की जगह पर ही मौत हो गई. सूचना राजापेठ पुलिस तत्काल वहां पहुंची. क्रेन चालक रोहित सिंग धुरंधरसिग (21, अमर नगर, हिंगणा, नागपुर) को हिरासत में लिया. घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. क्रेन चालक के खिलाफ राजापेठ थाने में मामला दर्ज किया गया.
बाइक व फोर व्हीलर में टक्कर, 2 युवक घायल
इसी तरह एक अन्य घटना में चांदुर रेलवे रोड के टोपाज होटल के पास फोर व्हीलर ने विपरित दिशा से आने वाली बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें दो युवक घायल हो गए. यह दुर्घटना रविवार की देर शाम हुई. घायल सोनु शाह हबीब शाह (30, नुरानी चौक) तथा शेख अन्सार शेख आसिफ (30, नुरानी चौक) है.
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें रेवणे, मनपा शिक्षा विभाग स्तर सुधारेंने समीक्षा बैठक
अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व
बडनेरा: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी अक्षय गवई से वाहन बरामद किया
अमरावती: आंबेडकर जयंती पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस आयुक्त ओला की शांति की अपील
सोनू शाह अपने दोस्त शेख अन्सार के साथ बजाज पल्सर (एमएच 30 बीके 7614) पर सवार होकर पोहरा की दरगाह पर गए थे, यहां से लौटते समय टोपाज होटल के पास एक फोर व्हीलर ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसमें दोनों युवकों के पैर बुरी तरह घायल हो गए. जिसमें से शेख अन्सार की हालत नाजुक होने से उसे नागपुर के न्युईरा अस्पताल में भरती किया. फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
1 killed 2 injured in 2 accidents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














