- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati Panjabrao Deshmukh Educational Complex Science Wari Yojana
अमरावती में बनेगा ‘डॉ. पंजाबराव देशमुख शैक्षणिक संकुल’; एक ही छत के नीचे होंगे शिक्षा विभाग के सभी ऑफिस
Dr. Panjabrao Deshmukh Sankul: अमरावती में बनेगा डॉ. पंजाबराव देशमुख शैक्षणिक संकुल। 'विद्यार्थी विज्ञान वारी' के तहत नासा जाएंगे मेधावी छात्र। डॉ. पंकज भोयर के प्रयासों को सफलता।
- Written By: प्रिया जैस

अमरावती में बनेगा 'डॉ. पंजाबराव देशमुख शैक्षणिक संकुल' (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Educational Complex: राज्य के शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर के प्रयासों के चलते अमरावती में डॉ. पंजाबराव देशमुख के नाम से शैक्षणिक संकुल का निर्माण होने वाला है। बजट में मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उक्त घोषणा की है। उसी तरह डॉ. भोयर ने वर्धा जिले से शुरू की हुई विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना अब समूचे राज्य में शुरू होगी।
शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. भोयर की संकल्पना से साकार हुए दो महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई है। अमरावती में शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख कार्यालयों को एक ही परिसर में लाने के लिए नए सुसज्जित शैक्षणिक संकुल के निर्माण की मांग डॉ. भोयर ने की थी। इस दिशा से उन्होंने कदम उठाए। उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री फडणवीस को प्रस्ताव भेजा था।
इस संकुल का नाम ‘पंजाबराव देशमुख’ के नाम पर रखने का अनुरोध किया था। अमरावती शहर विदर्भ का महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र होने के बावजूद शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण कार्यालयें शहर के अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केडीएमसी नगररचना विभाग में ‘नए पद’ बनाकर नियुक्ति का मामला, विधानसभा में उठा सवाल
महाराष्ट्र के 50 खूंखार तेंदुओं को भेजा जाएगा ‘वनतारा’, जानें आखिर क्यों लिया गया यह चौंकाने वाला फैसला
ठाणे में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बालकूम-गायमुख कोस्टल रोड 2028 तक होगी पूरी
बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी पड़ी महंगी! वाशिम के 51 शिक्षकों पर दर्ज हुआ था केस, 22 हुए सस्पेंड, मचा हड़कंप
इनमें विभागीय शिक्षण उपसंचालक कार्यालय, राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था, प्राथमिक व माध्यमिक वेतन व भविष्य निर्वाह निधि पथक, लेखाधिकारी शिक्षा विभाग, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षणाधिकारी, योजना शिक्षणाधिकारी तथा शिक्षा विभाग कर्मचारी निवास स्थान शामिल हैं।
शिक्षा विभाग की सभी कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाने की संकल्पना
सभी कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर होने के कारण विभागीय समन्वय में कठिनाई आती है। साथ ही कई इमारतें पुरानी हो चुकी हैं व उपलब्ध जगह भी अपर्याप्त है। जिससे कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है।
यदि विभागीय शिक्षण उपसंचालक कार्यालय के मौजूदा परिसर में एक आधुनिक प्रशासनिक भवन या शैक्षणिक संकुल बनाया जाए और उसमें शिक्षा विभाग की सभी कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाने की संकल्पना शिक्षा राज्यमंत्री डा. पंकज भोयर ने रखी थी।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना भी मंजूर
विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी विज्ञान वारी’ विशेष योजना शुरू करने की संकल्पना रखते हुए शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. भोयर ने सीएम की और प्रस्ताव भेजा था। इस योजना के तहत विज्ञान प्रदर्शनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा करने का सुझाव दिया गया है।
यह भी पढ़ें – SU-30 Crash: तिरंगे में लौटा नागपुर का बेटा, शव देख टूटा आंसूओं का बांध, देश के लिए जीना चाहते थे पूर्वेश
तहसील स्तर प्रदर्शनी में शामिल होने वाले छात्र व रमन साइंस सेंटर जिलास्तर के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को बेंगलुरु स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन केंद्र का दौरा कराने का प्रावधान था। राज्यस्तर के 51 मेधावी छात्रों को अमेरिका में नासा केंद्र की शैक्षणिक यात्रा का अवसर देने का प्रस्ताव डा। भोयर ने रखा था।
खास बातें
- शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर के प्रयास सफल
- 2 महत्वपूर्ण विषयों पर सीएम ने हरी झंडी दिखाई
- बजट में सीएम व वित्तमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
- अमरावती शहर विदर्भ का महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र
- शिक्षा विभाग की सभी कार्यालय होगी एक ही इमारत में
Amravati panjabrao deshmukh educational complex science wari yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केडीएमसी नगररचना विभाग में ‘नए पद’ बनाकर नियुक्ति का मामला, विधानसभा में उठा सवाल
Mar 07, 2026 | 12:20 PMमहाराष्ट्र के 50 खूंखार तेंदुओं को भेजा जाएगा ‘वनतारा’, जानें आखिर क्यों लिया गया यह चौंकाने वाला फैसला
Mar 07, 2026 | 12:20 PMअमेरिका की ईरान को बड़ी चेतावनी- ‘आज रात होगा अब तक का सबसे बड़ा हमला’, गूंजेंगे बम और मिसाइलें
Mar 07, 2026 | 12:19 PMइस दिन है Women’s Day 2026, जानिए कौन सी देवियों का वास होता है नारी में
Mar 07, 2026 | 12:13 PMअमेरिका का श्रीलंका पर दबाव: ईरानी युद्धपोत के बचे हुए सैनिकों को वापस न भेजने की मांग से बढ़ा तनाव
Mar 07, 2026 | 12:05 PMठाणे में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बालकूम-गायमुख कोस्टल रोड 2028 तक होगी पूरी
Mar 07, 2026 | 12:04 PMमहाराष्ट्र बजट 2026: आदिवासी और दलित उत्थान के लिए 44,000 करोड़ का बड़ा दांव, जानें आपके लिए क्या है खास?
Mar 07, 2026 | 12:04 PMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM











