अमरावती मनपा चुनाव में मतदाताओं को जोड़ने के लिए नई पहल, पिंक-थीमैटिक बूथ तैयार
Amravati News: अमरावती मनपा चुनाव में मतदाता सहभाग बढ़ाने को पिंक व थीमैटिक बूथ शुरू। महिला सशक्तीकरण, युवा सहभाग व जनजागृति पर फोकस, सभी सात जोन में विशेष व्यवस्था हैं।
- Written By: रूपम सिंह
मतदान केंद्र का जायजा लेती हुई सौम्या शर्मा चांडक(सोर्स: नवभारत)
Amravati Municipal Election: अमरावती मनपा चुनाव में मतदाता सहभाग बढ़ाने औरचुनाव प्रक्रिया को अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से शहर में ‘पिंक बूथ और ‘थीमेटिक बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जोनवार मतदान केंद्रों का चयन कर आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
महिला मतदाताओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पिंक बुध की संकल्पना लागू की जा रही है, वहीं सामाजिक, पर्यावरणीय, शैक्षणिक व जनजागृति विषयों पर आधारित श्रीमैटिक बुध तैयार किए जा रहे हैं। सभी सातों झोन में विभिन्न मतदान केंद्रों पर यह विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं।
पिंक बूथ एवं थीमैटिक बूथ की जोनवार सूची
सम्बंधित ख़बरें
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Chhatrapati Sambhajinagar: वर्षभर में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायतें सिर्फ आठ, पांच मामलों में एफआईआर
ललित मोदी के दावों पर रामदास आठवले का कांग्रेस पर तीखा हमला; राहुल गांधी को दी उल्टी-सीधी बातें न करने की सलाह
Mumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
| जोन क्रमांक | प्रभाग | बूथ का प्रकार | मतदान केंद्र क्र. | मतदान केंद्र का नाम |
|---|---|---|---|---|
| जोन 1 | 2 | पिंक बूथ | 28 | सेंट थॉमस प्रशासकीय महाविद्यालय |
| 5 | पिंक बूथ | 21 | भारतीय प्रशासकीय सेवा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, वीएमवी परिसर | |
| 1 | थीमैटिक (टेक्सटाइल) | 4 | हरिकिशन मालू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देशमुख लॉन | |
| जोन 2 | 4 | पिंक बूथ | 12 | मनपा उर्दू उच्च प्राथमिक शाला, लालखड़ी |
| 7 | पिंक बूथ | – | जि.प. माजी माध्यमिक कन्या शाला, गर्ल्स हाईस्कूल चौक | |
| 3 | थीमैटिक (साइंस) | – | शासकीय विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था, VMV कॉलेज | |
| जोन 3 | 18 | पिंक बूथ | 15 | शिव इंग्लिश स्कूल |
| 15 | थीमैटिक (इको फ्रेंडली) | 29 | संत कंवराम दस्तूरनगर चौक विद्यालय | |
| जोन 4 | 8 | पिंक बूथ | 20 | डॉ. नरेंद्र भिवापुरकर अंध विद्यालय, चांदूर रेलवे रोड |
| 9 | पिंक बूथ | 4 | जि. डी. पब्लिक स्कूल, मंगलधाम परिसर | |
| 10 | पिंक बूथ | 29 | मातोश्री कृष्णाबाई देशमुख विद्यालय, प्रभु कॉलनी | |
| – | थीमैटिक (ट्राइबल) | – | श्रीराम विद्यालय, वडाली | |
| जोन 5 | 13 | पिंक बूथ | 13 | भंवरीलाल सामरा इंग्लिश हाईस्कूल, बियाणी कॉलेज परिसर |
| 17 | थीमैटिक (वृक्ष संवर्धन) | – | शारदा कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय | |
| जोन 6 | 14 | पिंक बूथ | 33 | सावित्रीबाई बियाणी विद्या मंदिर, कालाराम मंदिर |
| 15 | थीमैटिक (स्पोर्ट्स) | 8 | शासकीय विद्या निकेतन | |
| 16 | पिंक बूथ | 32 | मनपा उर्दू उच्च प्राथमिक कन्या शाला | |
| जोन 7 | 19 | पिंक बूथ | 8 | विजया कॉन्वेंट |
| 20 | पिंक बूथ | 30 | राजीव गांधी शाला | |
| 21 | पिंक बूथ | – | स्कूल स्कॉलर्स ऑफ | |
| 22 | थीमैटिक (इको फ्रेंडली) | 27 | होलीक्रॉस हिंदी प्राथमिक शाला |
यह भी पढ़ें: मनपा चुनाव को लेकर अमरावती में हाई अलर्ट, हजारों पुलिसकर्मी तैनात, 805 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
महिला सशक्तीकरण का माध्यम
इन बूथों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, युवा एवं नवमतदाता सहभाग, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, खेल, जनजातीय संस्कृति जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर सजावट, सूचना फलक, आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एवं मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने शांति निकेतन इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल के थीमैटिक बूथ का दौरा कर सुंदर आयोजन की सराहना की, नगर निगम के चुनाव विभाग ने इसे लोकतांत्रिक उत्सव का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।
