Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट छोड़ नैतिक जिम्मेदारी लें, प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज

Priyanka Chaturvedi Statement: नीट विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के बजाय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 22, 2026 | 10:39 PM

प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Priyanka Chaturvedi Slams Dharmendra Pradhan: शिवसेना यूबीटी की दिग्गज नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हुई कथित गड़बड़ियों और छात्रों के आंदोलन को संभालने में सरकार विफल रही है। सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है और लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को लंबे-लंबे एक्स पोस्ट लिखने के बजाय अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। छात्रों की मांग पूरी तरह स्पष्ट है और वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। छात्र न तो राजनीति कर रहे हैं और न ही कोई अनुचित मांग रख रहे हैं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री अपने सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे आए हजारों लोगों के कमेंट पढ़ लें, तो उन्हें यह समझ में आ जाएगा कि देश का जनमत क्या है। सरकार अपनी विफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ने की कोशिश कर रही है। छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर करने की जिम्मेदारी स्वयं सरकार की है।

सम्बंधित ख़बरें

6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत

देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत

कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा

पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें

अव्यवस्थाओं से 22 से अधिक छात्रों ने की आत्महत्या

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश का युवा आज पहले से कहीं अधिक जागरूक है और इसी कारण वह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ है। केंद्र सरकार अहंकार से भरी हुई है और उसे तब तक कोई निर्णय लेना मंजूर नहीं होता, जब तक जनता आंदोलन न करे। सत्ता में बैठे लोगों को अपनी अंतरात्मा से सवाल करना चाहिए कि क्या वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नीट परीक्षा से जुड़ी अव्यवस्थाओं के कारण 22 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की और उनके परिजन आज जंतर-मंतर पर न्याय की मांग को लेकर बैठे हैं। विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों और उनके परिवारों का दुख सरकार को समझना चाहिए, लेकिन इसके बजाय मंत्री सोशल मीडिया पर लंबी-लंबी बातें कर रहे हैं।

संसद में चर्चा से बच रही सरकार

शिवसेना यूबीटी नेता ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र और संविधान की भावना को कमजोर कर रही है। संसद में लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की गई, लेकिन सरकार चर्चा से बचती रही। छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे जाने और बड़ी संख्या में छात्रों को हिरासत में लिए जाने जैसी घटनाएं बेहद दुखद हैं। देश के इतिहास में अपने ही युवाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार बहुत कम देखने को मिला है।

पेपर लीक से छात्रों का विश्वास टूटा

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था लगातार विफल रही है। नीट-यूजी परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। पेपर लीक माफिया और अधिक मजबूत हुआ है, इसलिए शिक्षा मंत्री का पद पर बने रहना उचित नहीं है। सरकार किसी भी कीमत पर इस विषय पर संसद में चर्चा नहीं होने देना चाहती।

विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना सरकार के अहंकार का प्रतीक

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलनों और सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। इसी कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। लोकसभा और राज्यसभा के विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेना सरकार के बढ़ते अहंकार का प्रमाण है और जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

उद्धव और आदित्य ठाकरे छात्रों के समर्थन में

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे लगातार छात्रों की आवाज उठा रहे हैं और मुंबई में भी छात्र आंदोलनों में शामिल हुए थे। आदित्य ठाकरे ने एक कानूनी टीम गठित की है, ताकि प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों को हरसंभव कानूनी सहायता मिल सके। सोनम वांगचुक भी ‘मातोश्री’ जाकर अपनी मांगों पर चर्चा कर चुके हैं। दिल्ली और मुंबई में छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद उद्धव ठाकरे के निर्देश पर पार्टी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने छात्र नेता अभिजीत दिपके के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: 6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष पर आरोप लगाने में व्यस्त है, जबकि जवाबदेही उसकी अपनी बनती है। उन्होंने कहा कि 900 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया गया और सरकार विपक्ष की आलोचना करने में लगी हुई है। विपक्ष केवल छात्रों के समर्थन में खड़ा है, जबकि सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

Priyanka chaturvedi slams dharmendra pradhan over neet row demands resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 10:39 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Priyanka Chaturvedi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.