- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati Municipal Corporation 100 Crore Fund Overdraft Loan Ward Development Dispute
अमरावती मनपा में 100 करोड़ के फंड पर घमासान, कर्ज चुकाएं या वार्ड विकास करें?
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Development Fund: अमरावती महानगरपालिका को 15वें वित्त आयोग और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिले करीब 100 करोड़ रुपये के फंड के उपयोग को लेकर प्रशासन और पार्षदों के बीच विवाद गहराता जा रहा है।

Amravati Municipal Corporation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation: अमरावती मनपा को 15 वें वित्त आयोग और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिले करीब 100 करोड़ रुपये के फंड के इस्तेमाल को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान शुरू होने के आसार हैं। एक तरफ जहां मनपा पर बैंकों का 28 करोड़ रुपये का ओवरड्राफ्ट बकाया है और प्रशासन इसे चुकाना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ पार्षदों ने अपनेअपने वार्डों के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड जारी करने की मांग तेज कर दी है।फोटोमहानगरपालिकाआर्थिक बोझ बढ़ रहामनपा की वित्तीय स्थिति पहले से ही डगमगाई हुई है।
पूर्व मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा के कार्यकाल में दैनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैंकों से 31 करोड़ रुपये का ओवरड्राफ्ट लिया गया था। इसमें से 3 करोड़ रुपये तो लौटा दिए गए हैं, लेकिन 28 करोड़ रुपये अब भी बकाया हैं। इस उधारी पर हर महीने भारी ब्याज देना पड़ रहा है, जिससे मनपा के खजाने पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।इसी बीच, शासन से 15 वें वित्त आयोग और अन्य रुकी हुई योजनाओं का लगभग 100 करोड़ रुपये का फंड मनपा को प्राप्त हुआ है।
ओवरड्राफ्ट का बढ़ता ब्याज बना चिंता का विषय
नियम के मुताबिक, 15 वें वित्त आयोग के फंड को मुख्य रूप से स्वच्छता, जलापूर्ति, ठोस कचरा प्रबंधन और बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर ही खर्च करना अनिवार्य है। चूंकि पहले ओवरड्राफ्ट भी इन्हीं कामों के लिए लिया गया था, इसलिए वर्तमान आयुक्त ने इस फंड से कर्ज चुकाने का मन बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा
पुणे रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच का छापा; तीन नाबालिग समेत 156 रईसजादे हिरासत में, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़?
महाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश
नागपुर: दूर हुआ मिहान सेज का ‘ब्लैकआउट’! पटरी पर लौटीं औद्योगिक गतिविधियां, कंपनियों को मिली बड़ी राहत
ये भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर नागपुर में विष्णु मनोहर ने पकाया 3,000 किलो तर्री पोहा, जानें कैसे बनाया रिकॉर्ड
प्रशासन और पार्षदों में मतभेददूसरी ओर, पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में विकास कार्य रुके हुए हैं, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना चाहिए। इस विषय को आगामी आमसभा जनरल बॉडी मीटिंग में रखा जाएगा, जहां इस पर अंतिम फैसला होना है। वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी नीतिगत निर्णय लेना संभव नहीं है, इसलिए पार्षदों को आमसभा का इंतजार है।
फंड उपयोग पर मचा राजनीतिक संग्राम
हालांकि, प्रशासन का रुख साफ है कि सरकार ने जिस उद्देश्य के लिए फंड मंजूर किया है, उसे उसी पर खर्च किया जाएगा। ऐसे में आगामी आमसभा में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है।
फंड के इस्तेमाल पर टकराव की स्थिति
मनपा प्रशासन इस 100 करोड़ के फंड के बड़े हिस्से का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए करना चाहता है, जबकि पार्षद वार्ड स्तर के कामों के लिए अलग बजट मांग रहे हैं। चूंकि आयुक्त वित्त आयोग के नियमों के मुताबिक ही खर्च करने पर अड़े हैं, इसलिए आगामी आमसभा में प्रशासन और जनप्रतिनिधि आमने-सामने आ सकते हैं।
Amravati municipal corporation 100 crore fund overdraft loan ward development dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा
Jun 07, 2026 | 04:23 PMसिंहस्थ-2028 के लिए खंडवा पुलिस का ‘मिशन सुरक्षा’ एक्टिव, SP अगम जैन की मौजूदगी में विशेष कमान ट्रेनिंग पूरी
Jun 07, 2026 | 04:20 PMदिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 1400 किमी दूर से आए कपल ने किया कत्ल, वजह जान रह जाएंगे दंग
Jun 07, 2026 | 04:19 PMपुणे रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच का छापा; तीन नाबालिग समेत 156 रईसजादे हिरासत में, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़?
Jun 07, 2026 | 04:18 PMमहाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश
Jun 07, 2026 | 04:17 PMUGC Scholarship 2026: इकलौती बेटी को PG पढ़ाई के लिए मिलेंगे ₹72,400, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Jun 07, 2026 | 04:15 PMनागपुर: दूर हुआ मिहान सेज का ‘ब्लैकआउट’! पटरी पर लौटीं औद्योगिक गतिविधियां, कंपनियों को मिली बड़ी राहत
Jun 07, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM










