महाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश

Mumbai Weather Update : गोवा पहुंचने के बाद महाराष्ट्र की ओर बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कोंकण तट पर दस्तक और विदर्भ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी।
Southwest monsoon is expected to hit Maharashtra within 48 hours via Konkan. IMD issues a yellow alert for Vidarbha and West Maharashtra with heavy rain forecast.
मानसून की दस्तक डिजाइन इमेज (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Maharashtra Monsoon IMD Alert: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक का इंतजार अब खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून गोवा पहुंच चुका है और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों में इसके कोंकण तट से महाराष्ट्र में प्रवेश करने की संभावना जताई है। मानसून के आगमन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पिछले कुछ दिनों से हो रही प्री-मानसून बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अब झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है।

पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ में अलर्ट

कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और पूरे विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नासिक, पुणे, रायगड़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और अहमदनगर में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं संभाजीनगर, बीड, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गड़चिरोली जिलों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है, जबकि मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मुंबई में उमस, लेकिन राहत के संकेत

मुंबई, ठाणे और पालघर में फिलहाल गर्मी और उमस बनी हुई है। मुंबई में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और बढ़ी हुई नमी के कारण लोगों को असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

गोवा पहुंचने के बाद बढ़ी मानसून की रफ्तार इस वर्ष मानसून का केरल में आगमन सामान्य से कुछ दिन देरी से हुआ, लेकिन उसके बाद इसकी गति तेज हो गई। मानसून गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com