- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati Food Supply Dept Raid Domestic Gas Cylinder Misuse Golden Arch
अमरावती में ‘गैस माफिया’ पर बड़ा प्रहार! गोल्डन आर्क रेस्टोरेंट से 6 घरेलू सिलेंडर जब्त, संचालक पर FIR
Amravati Food Supply Dept: अमरावती में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई। गोल्डन आर्क और पंजाबराव पाटिल ढाबे पर छापेमारी, संचालक पर मामला दर्ज। 15 उड़नदस्ते तैनात।
- Written By: प्रिया जैस

गैस सिलेंडर जब्त (सौजन्य-नवभारत)
Amravati News: अन्नधान्य आपूर्ति विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मंगल कार्यालयों और रेस्टॉरेंट्स में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राजापेठ थाना क्षेत्र के पुराना बायपास मार्ग स्थित गोल्डन आर्क में अन्नधान्य आपूर्ति अधिकारी ने छापा मारा। इस समय 6 घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते पाया गया। जिसके कारण सभी सिलेंडर जब्त कर लिये गए है।
आपूर्ति अधिकारी प्रवीण उत्तमराव राऊत (42) की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने होटल के संचालक सुदामचंद झांबानी (67, कंवर नगर, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कई मंगल कार्यालयों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल हो रहा था, जो कि सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।
अन्नधान्य आपूर्ति विभाग ने जांच अभियान किया शुरू
इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए अन्नधान्य आपूर्ति विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है और व्यवसायियों को घरेलू सिलेंडर का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से मंगल कार्यालयों और रेस्टॉरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडरों की नियमित जांच की जा रही है ताकि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
महिला सशक्तिकरण से देश का होगा विकास, 33% महिला आरक्षण से देश में आएगी क्रांति: फडणवीस
मीरारोड: फर्जी शादी का जाल, दूल्हे को बनाया शिकार, लाखों का माल लेकर फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
इसके अलावा, विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल वाणिज्यिक गैस सिलेंडर ही उपयोग में लाए जाएं, ताकि गैस की किल्लत को नियंत्रित किया जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो। विभाग ने सभी मंगल कार्यालयों और कैटरिंग व्यवसायियों से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग तुरंत बंद कर दें और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का ही प्रयोग करने की अपील की।
- अभियान में 15 विशेष उड़नदस्ते
- व्यावसायिक उपयोग में घरेलू गैस पर विभाग की नजर
- रेस्टॉरेंट और मंगल कार्यालयों की नियमित जांच शुरू
- सुरक्षा को लेकर गैस सिलेंडर उपयोग की जांच
- गैस की किल्लत रोकने विभाग का अभियान
- कैटरिंग व्यवसायियों को घरेलू सिलेंडर बंद करने के निर्देश
मंगल कार्यालय में लगे सूचना फलक
अन्नधान्य आपूर्ति विभाग की ओर से जारी कार्रवाईयों से मंगल कार्यालय संचालकों में हडकंप मच गया है। उन्होंने अपने मंगल कार्यालयों में कैटरिंग व्यवसायियों को सूचना देने के लिए घरेलू सिलेंडर का उपयोग न करने की सलाह दी है। जिसके सूचनाफलक मंगल कार्यालयों में दिखाई दे रहे है।
यह भी पढ़ें – दुबे क्या आपका दामाद लगता है? बंद मंदिर में VIP दर्शन पर भड़की NCP-SP, फडणवीस सरकार को जमकर लताड़ा
‘पंजाबराव पाटिल’ ढाबे पर छापेमारी
शहर के जकात रोड स्थित ‘पंजाबराव पाटील’ ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान ढाबे में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। मामले में ढाबा संचालक के खिलाफ गाडगेनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में एफडीओ प्रवीण राऊत की शिकायत पर ढाबा संचालक अंकुश पद्माकर तिडके (39) के खिलाफ गाडगेनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर 15 विशेष उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। इसी अभियान के तहत शहर धान्य वितरण अधिकारी (एफडीओ) प्रवीण राऊत और उनकी टीम ने जकात रोड स्थित ढाबे पर अचानक छापा मारा था।
Amravati food supply dept raid domestic gas cylinder misuse golden arch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर
Apr 16, 2026 | 06:48 AMBirthday Horoscope 16 April: आज है जन्मदिन तो मिलेगी बिज़नेस में बड़ी तरक्की, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Apr 16, 2026 | 06:30 AMAaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













