- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Said Mva Should Announce The Cm Face For Maharashtra Assembly Elections
उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार! संजय राउत बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA करें सीएम के चेहरे का ऐलान
शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा करने के लिए पहुंचे थे। इधर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए।
- Written By: आकाश मसने

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा करने के लिए पहुंचे थे। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के आलाकमान के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बना रहे है। इधर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए। अब तक, एमवीए राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए सामूहिक रूप से पैरवी करने से परहेज करती रही है। महाराष्ट्र में अक्टूबर में चुनाव होने हैं।
मीडिया से चर्चा के दौरान संजय राउत को पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी पर जोर दे रहे हैं, राउत ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहे है।
यह भी पढ़ें:- कोल्हापुर के केशवराव भोसले थिएटर हादसे में सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश
सम्बंधित ख़बरें
बदनामी न करें ठाकरे गुट, सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख शिवसेना विवाद पर फिर नई तारीख, 30 जुलाई को होगी सुनवाई
शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI सूर्यकांत ने ठाकरे गुट को क्यों लगाई फटकार? जानें पूरा मामला
‘मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं…’, जानें संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, किरीट सोमैया की पत्नी मेधा की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया का नोटिस
नई दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि ठाकरे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र के ‘‘दमनकारी” रवैये के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। राउत का कहना है कि ‘‘राज्य (चुनाव) के लिए एक चेहरा होना जरूरी है। अगर राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में (विपक्ष का) चेहरा होते, तो हम भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हरा सकते थे। राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने के बाद ही देश में आत्मविश्वास जगा। इसलिए विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी दोनों के लिए एक चेहरे की जरूरत है।”
ठाकरे सीएम चेहरा बनने के लिए तैयार
सांसद राउत से पूछा गया कि क्या करे एमवीए के सीएम उम्मीदवार होंगे, राउत बाेले ‘‘केवल राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ही महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में विपक्ष का चेहरा बने।” एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। ठाकरे की ओर से यह संकेत दिया गया कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर सामने आने के लिए तैयार हैं जिसके बाद ही राउत की यह टिप्पणी आई है।
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सरकार को लगाया 5 करोड़ का चूना
दिल्ली पहुंचे थे उद्धव ठाकरे
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल और ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay raut said mva should announce the cm face for maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














