-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akshay Shinde Encounter Badlapur Case Accused Cm Shinde Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र: अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर सियासी बवाल, आरोपी के रिश्तेदारों ने पुलिस के दावों पर उठाए सवाल
- Written By: राहुल गोस्वामी
बदलापुर में नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर सियासत तेज है. आरोपी के परिवार ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के चलते उसकी मौत हो गयी।

अक्षय शिंदे के एनकाउंटर मामले पर बॉम्बे HC में आज सुनवाई
ठाणे : जहां महाराष्ट्र के बदलापुर में नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर सियासत तेज है. वहीं आरोपी अक्षय शिंदे के परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि पहले अक्षय ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलायी जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे उसकी मौत हो गयी। शिंदे के परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने यौन शोषण मामले में जुर्म कबूलने के लिए उस पर दबाव भी बनाया था।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते सोमवार रात को कहा कि शिंदे की मौत संबंधी घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिंदे का शव ठाणे में कलवा सिविक अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह पड़ोसी मुंबई में सरकारी जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि जे जे हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
यहां पढ़ें- आज होंगे मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट इलेक्शन, बॉम्बे हाईकोर्ट का था फरमान
सम्बंधित ख़बरें
Badlapur Murder Case: बदलापुर मर्डर केस में 4 साल के मासूम ने खोला राज, कार में मिली मां की लाश
बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल कचरा नालों में, Ulhas River Pollution से बढ़ा संकट
टाटा पावर की एंट्री से चमकेगा बदलापुर! 400 मेगावाट का बनेगा स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरा प्लान
स्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
आरोपी अक्षय शिंदे (पर ठाणे जिले के बदलापुर शहर में एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने का आरोप था। बदलापुर के स्कूल में अनुबंधित सफाईकर्मी शिंदे को स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के पांच दिन बाद 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि शिंदे को सोमवार शाम को उसकी पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब पुलिस के एक वाहन में ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि शिंदे ने एक API पर गोली चलायी जिसके बाद पुलिस दल में शामिल एक अन्य अधिकारी ने उस पर गोली चलायी और कलवा सिविक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, उसके परिवार के सदस्यों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं कि शिंदे ने पहले पुलिसकर्मी पर गोली चलायी और बाद में पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
यहां पढ़ें- पश्चिम बंगाल: अलिपुरद्वार में मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें डायवर्ट
शिंदे की मां और चाचा ने सोमवार रात को कलवा अस्पताल के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना गलत है कि पहले उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनी और गोली चलायी तथा बाद में पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलायी।” उन्होंने दावा किया, ‘‘पुलिस ने दबाव बनाकर उससे इकबालिया बयान लिखवाया कि उसने अपराध किया है। उन्होंने उससे क्या लिखवाया है, यह तो वही जानें।”
इस बाबत अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की जांच की जानी चाहिए। उसकी मां और चाचा ने आरोप लगाया कि यह पुलिस और बदलापुर स्कूल प्रबंधन की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि अक्षय ने अपने एक रिश्तेदार को बताया था कि हिरासत में पुलिस ने उसे पीटा है और उसने पैसे मांगते हुए एक पर्ची भी भेजी थी। उसकी मां और चाचा ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाया और कहा कि वह किसी पुलिसकर्मी का हथियार नहीं छीन सकता था। उन्होंने बताया कि वह तनाव में नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस ने हमारे बच्चे की हत्या कर दी। स्कूल प्रबंधन की भी जांच की जानी चाहिए।
पुलिस ने उससे कुछ लिखवाया था लेकिन हमें नहीं पता कि क्या लिखवाया, केवल वह जानता था।” अक्षय की मां ने पूछा, ‘‘मेरा बेटा पटाखे जलाने और सड़क पार करने से भी डरता था। वह किसी पुलिसकर्मी पर गोली कैसे चला सकता है?” उसके परिवार के सदस्यों ने भी कहा कि उसके खिलाफ मामले में सुनवाई के लिए उसे अदालत ले जाया जाना चाहिए था और पुलिस ने कैसे उसे गोली मार दी।
उन्होंने कहा, ‘‘अक्षय के खिलाफ मामलों में आरोप साबित नहीं हुए हैं।” अक्षय की मां ने बताया कि वह उनसे पूछता था कि वह कब रिहा होगा। उसके शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। अक्षय के माता-पिता को भी अपने मृत बेटे को देखने के लिए कलवा सिविक अस्पताल के प्रवेश द्वार के बाहर इंतजार करते हुए देखा गया। शिंदे को मृत घोषित किए जाने के बाद किसी को भी कलवा अस्पताल के उस कमरे के पास जाने की अनुमति नहीं दी गयी जहां शव रखा गया था।
अस्पताल के आसपास के इलाके में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को वहां तैनात किया गया है। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कलवा-मुंब्रा से विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी पुलिस के दावे को चुनौती दी और इसे ‘‘निराधार” बताया। आव्हाड ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘कैसे हथकड़ी लगाया हुआ कोई आरोपी पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीन सकता है और उस पर गोली चला सकता है जबकि पांच से अधिक पुलिसकर्मी आसपास मौजूद थे। सत्तारूढ़ पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इस घटना का पूरा श्रेय लेगी। यह तय है कि उन्होंने साजिश रची और उसकी हत्या करायी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Akshay shinde encounter badlapur case accused cm shinde devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














