Akola News: विश्व MSME दिवस पर अकोला में दो दिवसीय महोत्सव को मिला शानदार प्रतिसाद
World MSME Day: विश्व MSME दिवस के अवसर पर आईसीएआई अकोला शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय MSME महोत्सव 2026 में उद्यमियों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत को व्यवसाय विस्तार पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला।
Business Automation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola MSME Festival: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई की अकोला शाखा द्वारा विश्व एमएसएमई दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई महोत्सव2026 को उद्यमियों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा आम नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला।
महोत्सव का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों एमएसएमई को शासकीय योजनाओं, तकनीकी नवाचारों तथा निवेश अवसरों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अनूप धोत्रे ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति अंकुश भरतिया ने उद्यमियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन देते हुए नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्योग विस्तार पर अपने विचार रखे।
MSME महोत्सव 2026: उद्यमियों को तकनीक
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण दो दिवसीय एमएसएमई सुविधा एवं हेल्प डेस्क शिविर रहा। इसमें जिला उद्योग केंद्र, राज्य जीएसटी विभाग, पीएमएफएमई योजना, आयकर विभाग, अकोला मनपा, पीडीकेवी इन्क्यूबेशन सेंटर, ईएसआईएस तथा ईपीएफओ सहित विभिन्न शासकीय विभागों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं नागरिकों ने इन स्टॉल्स का लाभ उठाते हुए विभिन्न योजनाओं, अनुदानों, पंजीकरण प्रक्रियाओं तथा अनुपालन संबंधी जानकारी प्राप्त की।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 28 जून को महा-पोलियो अभियान, 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, जानें समय
नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
नागपुर: ग्रीन एनर्जी को रफ्तार: एनटीपीसी मौदा और किर्लोस्कर टीम के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल बिजली की तैयारी।
दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं ने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े उपयोगी एवं व्यावहारिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। सीए अर्पित काबरा, सीसीएम ने ऑटोमेशन फॉर एमएसएमई विषय पर व्यवसाय में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। सीए सचिन तुलस्यान ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट एंड सर्विस पॉलिसी2025 तथा महाराष्ट्र टूरिज्म पॉलिसी के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों एवं प्रोत्साहनों पर प्रकाश डाला।
निवेश और सरकारी योजनाओं पर मिला मार्गदर्शन
वहीं सीए पंकज अग्रवाल ने कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स, बायोमास पेलेट्स के लिए एमएनआरई अनुदान तथा दाल मिल सब्सिडी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उपस्थित प्रतिभागियों ने तकनीकी सत्रों की गुणवत्ता, विषयों की प्रासंगिकता तथा शासकीय विभागों की प्रत्यक्ष सहभागिता की सराहना की। महोत्सव में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी, व्यवसायी एवं एमएसएमई प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
ये भी पढ़े: बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
प्रबंध समिति की रही अहम भूमिका
महोत्सव की सफलता में स्वयंसेवक टीम का विशेष योगदान रहा। सीए राघव खटोड़, सीए सचिन सायानी, सीए तेजस चांडक, सीए शिवम रांदड़, सीए करण धाबलिया तथा सीए मोहित काबरा ने आयोजन के नियोजन, समन्वय एवं सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सीए निकिता खंडेलवाल एवं सीए दिशा चावला ने किया।
