कैंसर जागरूकता के लिए अकोला जिले में रैली, प्रदर्शनी और स्वास्थ्य कार्यक्रम
Akola News: अकोला जिले में 'United by Unique' थीम के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। मोबाइल एम्बुलेंस से गांव-गांव जांच और जनजागृति कार्यक्रमों के जरिए कैंसर मुक्त जीवन का संदेश दिया
- Written By: रूपम सिंह
कैंसर के खिलाफ एकजुट अकोला जिला, रैली तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Akola Cancer Awareness Campaign News: अकोला जिले में विश्व कैंसर दिवस विभिन्न जनजागृति कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता निर्माण करना, समय पर जांच का महत्व समझाना और रोकथाम के उपायों की जानकारी देना है। विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में फ्रांस के पेरिस में आयोजित कैंसर विरोधी विश्व शिखर परिषद से हुई थी।
तब से यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है और गंभीर बीमारी कैंसर के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया जा रहा है। जिले में उपसंचालक, अकोला मंडल डॉ. सुशील कुमार वाकचौरे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलीराम गाढवे और जिला शल्य चिकित्सक डॉ. आरती कुलवाल के मार्गदर्शन में नुपूर शिरसाठ (Akola District NCD-DPC) द्वारा योजना बनाकर ग्राम स्तर से लेकर जिला अस्पताल तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गांव-गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पताल, जिला अस्पताल और महिला अस्पतालों में रैली, प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम, निबंध व रंगोली प्रतियोगिता, पथनाट्य और सोशल मीडिया के माध्यम से कैंसर पर जनजागृति की गई। विद्यार्थियों के जरिए यह जानकारी घर-घर तक पहुँचाने का आवाहन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
2026 की थीम “United by Unique”
इस वर्ष की थीम “युनाइटेड बाय युनिक” है, जिसमें प्रत्येक मरीज की आवश्यकताओं के अनुसार व्यक्तिगत व रोगी-केंद्रीत उपचार पद्धति के महत्व को रेखांकित किया गया है।
ये भी पढ़े:- वर्धा: प्रेम संबंध के संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, कमर के पट्टे से घोंटा गला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कैंसर जांच एम्बुलेंस से गांव-गांव में होगी जांच
अकोला जिले में विशेष कैंसर जांच एम्बुलेंस शुरू की गई हैं, जिनके माध्यम से गांव-गांव जाकर नागरिकों की जांच और परामर्श किया जा रहा है। संदिग्ध मरीजों को तुरंत आगे के उपचार हेतु भेजा जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलीराम गाढवे ने नागरिकों से अपील की कि वे कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच अवश्य कराएँ।
जीवनशैली से कैंसर की रोकथाम
तंबाकू सेवन, मद्यपान, असंतुलित आहार, व्यायाम का अभाव और प्रदूषण कैंसर के प्रमुख कारण बताए गए। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू व मद्यपान से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
