Akola News: ग्रामसभाओं में गठित होंगी ग्राम स्तरीय समितियां, जिला परिषद सीईओ के निर्देश
महिलाओं के 'आदिशक्ति सशक्तिकरण अभियान' को प्रभावी रूप से लागू करने और 'आदिशक्ति पुरस्कार' प्रदान करने के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
ग्रामसभाओं में गठित होंगी ग्राम स्तरीय समितियां। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: महिलाओं के ‘आदिशक्ति सशक्तिकरण अभियान’ को प्रभावी रूप से लागू करने और ‘आदिशक्ति पुरस्कार’ प्रदान करने के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्रामसभाओं में ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जिला परिषद के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज जाधव ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए आदिशक्ति अभियान को वर्ष 2025-26 के लिए लागू किया जा रहा है। इस संबंध में शासन निर्णय के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर ‘ग्राम स्तरीय समितियों’ का गठन किया जाएगा। इस कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए जिला परिषद के पंचायत विभाग और अन्य संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को निर्देशित किया गया है।
534 ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा
शासन निर्देशानुसार आदिशक्ति अभियान और आदिशक्ति पुरस्कार वितरण को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिले के सातों तहसीलों की 534 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रमुख निर्णय लिए जाएंगे, साथ ही ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती जिला परिषद की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
अकोला में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की कमी, हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट
गणवेश योजना के नए प्रावधानों पर शिक्षक संघ नाराज, पुराने नियम बहाल करने की मांग
मनसे के आंदोलन के बाद हरकत में आया प्रशासन, 30 जून से पहले स्कूल शुरू नहीं करने के स्पष्ट निर्देश, नोटिस जारी
नासिक की ‘सोनम’ ने रचा खूनी खेल, कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, टुकड़े कर घर में ही दफनाया शव
सशक्त और आत्मनिर्भर महिला
महिला विकास की दिशा में प्रभावी कदम ग्राम स्तरीय समितियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को ग्राम स्तर तक ले जाने की योजना बनाई गई है। इन समितियों में महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
महिला विकास
सरकार की इस पहल से ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। यह अभियान महिला विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा, जिससे समाज में सशक्त और आत्मनिर्भर महिला समुदाय के निर्माण को बल मिलेगा।
