- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Tumsar Heatwave April Weather Update Water Crisis Municipal Council Action
तुमसर में सूर्यदेव के तल्ख तेवर: अप्रैल की शुरुआत में ही पारा चढ़ा; जलसंकट की आहट से नागरिकों में बढ़ी बेचैनी
Tumsar News: तुमसर में बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, नागरिक जलसंकट की चिंता में हैं। गर्मी से बचाव के उपायों की तलाश जारी है।

Tumsar Water Crisis News: तुमसर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिन के समय घरों और दफ्तरों में पंखे चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही, और पसीने से तरबतर होना आम बात हो गई है।
भीषण गर्मी से बचाव के लिए नागरिकों ने अब एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बाजारों में कूलर, मिट्टी के मटके, सुराही, धूप के चश्मे और दुपट्टों की मांग बढ़ गई है। वहीं, गन्ने का रस, नारियल पानी, लस्सी, आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर दोपहर के समय भीड़ उमड़ रही है। गर्मी के चलते लोग अब अत्यावश्यक काम होने पर ही दोपहर में घरों से बाहर निकल रहे हैं।
जलसंकट की आहट
तापमान में लगातार वृद्धि के साथ ही शहर में संभावित जलसंकट को लेकर चिंताएं गहराने लगी हैं। विभिन्न इलाकों में स्थित सार्वजनिक कुएं और हैंडपंप रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं। नागरिकों का कहना है कि सर्दी और बरसात में जलापूर्ति पर्याप्त रहती है, लेकिन गर्मी में पानी की खपत बढ़ने से केवल नलजल पर निर्भर रहना मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर में 1500 दिव्यांगों का मानधन संकट में; नए जीआर से हड़कंप, अब केवल स्थायी प्रमाण पत्र पर ही मिलेगी पेंशन
अकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया ईस्टर संडे, चर्चों में उमड़े हजारों श्रद्धालु
आईटीबीपी जवान विकास वानखड़े को अंतिम विदाई, बोरगांव मंजू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
ऑपरेशन प्रहार: मुर्तिजापुर पुलिस की कार्रवाई, 2.45 लाख कीमत के 5 बैल बरामद
प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि शहर के खारे और मीठे पानी के कुओं की साफ-सफाई कर उनमें दवाओं का छिड़काव किया जाए, ताकि उनका उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा सके। साथ ही, बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत भी प्राथमिकता से की जाए।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जलस्रोतों को पुनर्जीवित नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में तुमसरवासियों को गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है।
Tumsar heatwave april weather update water crisis municipal council action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM














