- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Easter Sunday Celebration Church Prayer Services
अकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया ईस्टर संडे, चर्चों में उमड़े हजारों श्रद्धालु
अकोला में ईस्टर संडे पर विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं, हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Akola News: प्रभु ईसा मसीह के पुनरुत्थान दिवस, ईस्टर संडे, को अकोला शहर और जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रविवार को हजारों श्रद्धालु प्रोटेस्टेंट और रोमन कैथलिक चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं और धार्मिकसांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.
खदान स्थित बेथेल सेवियर्स अलायन्स चर्च में रेव्हरंड वी.एल. डोगरदिवे ने बाइबल के वचनों के आधार पर संदेश देते हुए कहा कि परमेश्वर हमारे अश्रुओं की भाषा समझता है. उन्होंने बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने मानव देह धारण कर जीवन जिया और मानव की भावनाओं को समझा. अन्याय और अत्याचार से ग्रस्त समाज में ईसा मसीह के शांति, प्रेम, बंधुत्व और त्याग के विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है.
उन्होंने महात्मा गांधी, बाबासाहब आंबेडकर, महात्मा फुले, बाबा आमटे, स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करना ही मानवता का मार्ग है. ईस्टर संडे से पूर्व 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उससे पहले पाल्म संडे मनाया गया था. ईस्टर के अवसर पर जिले के लगभग 30 चर्चों में सुबह प्रार्थना सभाएं हुईं.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
9 बजे दिंडी निकाली गई, जिसमें जस्टिन मेश्रामकर, राजेश ठाकुर, अमित ठाकुर, सरला मेश्रामकर, अरविंद बिरपॉल और वैशाली डोगरदिवे के नेतृत्व में श्रद्धालु शामिल हुए. कैप्शन अकोला. चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन.
Akola easter sunday celebration church prayer services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMमेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PMचिन्नास्वामी में स्विंग के सुल्तान का जलवा, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बनाया रिकॉर्ड, 1 विकेट लेकर रचा इतिहास
Apr 05, 2026 | 10:12 PM‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMविराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM













