- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Sakoli National Highway 53 Encroachment Drive Footpath Vendors Eviction Notice
साकोली: NH-53 पर बुलडोजर की तैयारी; 200 फुटपाथ विक्रेताओं पर बेदखली का खतरा, जयंती के बाद कार्रवाई संभव
साकोली में 200 फुटपाथ विक्रेताओं पर प्रशासन की कार्रवाई की तैयारी, बुलडोजर चलने की संभावना।

Sakoli News: साकोली शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हाईवे के दोनों किनारों पर किए गए कब्जों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसकी जद में 200 से अधिक फुटपाथ विक्रेता आ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले ही 100 फीट तक जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इसके बावजूद बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है और शहर के सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ रहा है। अब विभाग अपनी जमीन वापस लेने की तैयारी में है।
इस कार्रवाई के लिए पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम तैनात की जाएगी, ताकि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
आंबेडकर जयंती के बाद गरज सकता है बुलडोजर
सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन फिलहाल उचित समय का इंतजार कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के बाद किसी भी दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो सकती है। इस खबर से छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं में चिंता का माहौल है।
रोजीरोटी पर संकट
संभावित कार्रवाई से करीब 200 परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। विक्रेताओं का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने पर उनके सामने रोजी-रोटी का बड़ा प्रश्न खड़ा हो जाएगा।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के तहसील अध्यक्ष प्रमोद मेश्राम ने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले प्रभावितों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
क्या कहते हैं अधिकारी
नेशनल हाईवे विभाग के नागपुर स्थित अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने से पहले विधिवत नोटिस जारी कर समय सीमा तय की जाएगी और अधिग्रहित जमीन की मार्किंग की जाएगी। पूर्व सूचना के बाद अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।
हालांकि, साकोली में कार्रवाई की कोई निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्देश मिलते ही अभियान शुरू किया जाएगा।
Sakoli national highway 53 encroachment drive footpath vendors eviction notice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM














