- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Ramrao Maharaj Dhok Kirtan Akola Shriram Maharaj Centenary Celebration
अकोला संतों के आशीर्वाद से ही संभव है भगवंत की प्राप्ति, रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने दी कृपा की सीख
Ramrao Maharaj Dhok News: अकोला के अंत्री मलकापुर में श्रीगुरु श्रीराम महाराज के जन्मशताब्दी महोत्सव पर रामराव महाराज ढोक ने कहा कि कृपा सर्वोच्च शक्ति है, जो केवल संत संगति से ही प्राप्त होती है।

Akola Kirtan Mahotsav News: अकोला जगत में सबसे श्रेष्ठ कुछ हो तो वह कृपा है! कृपा के बिना अन्य कोई चीज श्रेष्ठ नहीं। कृपा में सर्वोच्च शक्ति समाई हुई है। जिस पर कृपा हो जाती है, वह सर्व दृष्टि से जगतजेया बन जाता है। तथापि यह कृपा संत संगति से प्राप्त होती है। संतों के कारण ही भगवंत की प्राप्ति होकर जीवन कृतार्थ होता है, ऐसा हितोपदेश रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने दिया।
श्रीगुरु श्रीराम महाराज मेहुणकर की जन्मशताब्दी महोत्सव में निंबा फाटा क्षेत्र के अंत्री मलकापुर में चल रहे राज्यस्तरीय कीर्तन महोत्सव में रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने कीर्तन का चतुर्थ पुष्प प्रस्तुत किया। संत नामदेव महाराज के अभंग पर उन्होंने सुंदर निरूपण कर संतों के लक्षण की जानकारी दी।
वे बोले, कृपा में कितनी शक्ति है, यह कृपा करने वाले को भी मालूम नहीं होती। जिन्होंने हनुमान पर कृपा की, वे भगवान श्रीराम लंका के लिए सेतु पर चलते गए, और जिस पर कृपा हुई, वह हनुमान एक क्षण में उड़ान भरकर लंका पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
मदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट
यह कृपा की अनुभूति है, ऐसा रामराव ढोक महाराज ने इस बार बताया। ऐसी इस कृपाशक्ति की महिमा बड़ी विचित्र और चमत्कारिक शक्तियों से भरी होती है। भक्ति की मस्ती भक्त से पूछोवे बोले, शक्ति की मस्ती क्या होती है यह पहलवान से पूछो, भक्ति की मस्ती कैसी होती है यह भक्त से पूछो, अपनी छोटी संतान की शरारत कैसी होती है यह मां से पूछो!
इसलिए कृपा की अनुभूति बहुत बड़ी होती है और ऐसी कृपा संतों के आशीर्वाद से भगवान प्रदान करते हैं। रामराव महाराज आगे बोले, भगवान की इच्छा भक्त पर कृपा करने की न हो तो भी संत मध्यस्थ बनकर अपने भक्त पर भगवान का अनुग्रह प्राप्त करा देते हैं।
इसलिए संत सद्गुरु शक्ति की ऊर्जा हैं और शाश्वत कल्याण की इच्छा रखने वाले भक्तों को संतों की संगति यानी सत्संग कर ऐसी कृपा प्राप्त करनी चाहिए, ऐसा आह्वान उन्होंने कीर्तन में किया।
पाइंटर तैयार किए 100 वारकरी सर्वप्रथम श्रीराम महाराज का परिचय देते हुए उन्होंने वै। श्रीराम महाराज की थोरवी प्रतिपादित की। वे बोले, विदर्भ में सौ कीर्तनकार तैयार कर वारकरी परंपरा को बड़े स्तर पर स्थापित करने का प्रयास श्रीराम महाराज ने किया।
ऐसे संतों का शताब्दी महोत्सव कीर्तन सप्ताह के रूप में हो रहा है, जिससे यह भूमि पावन हो गई ऐसा उन्होंने कहा। कीर्तन के उत्तरार्ध में संत नामदेव के अभंग पर उन्होंने सुंदर निरूपण कर संतों के लक्षणों की मीमांसा की।
Ramrao maharaj dhok kirtan akola shriram maharaj centenary celebration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
May 14, 2026 | 01:32 PMचीन को ‘ड्रैगन’ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
May 14, 2026 | 01:30 PMMP में राहुल खुद संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस संगठन की करेंगे समीक्षा, संभागों में जाकर जानेंगे जमीनी हकीकत
May 14, 2026 | 01:27 PMऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
May 14, 2026 | 01:26 PMनेपाल में सड़क पर भिड़े दो विशाल गैंडे, चितवन के पास खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
May 14, 2026 | 01:26 PMमदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
May 14, 2026 | 01:25 PMOTT पर पहली बार दिखेगा हिन्दी साहित्य का जलवा, 15 मई को रिलीज होगी ‘Vimal Khanna’, ट्रेलर हुआ रिलीज
May 14, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM












