- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Operation Prahar Raids Gambling Den In Patur
ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत पातुर में जुआ अड्डे पर छापेमारी, एलसीबी ने 10 आरोपियों को पकड़ा, 42,430 रु. का माल जब्त
अकोला में पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत पातुर में जुआ अड्डे पर छापेमारी की गई। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 42,430 रुपये का माल जब्त किया गया।

Akola News: पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देशानुसार चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने पातुर थाना क्षेत्र में अवैध जुआ व्यवसाय पर बड़ी कार्रवाई की.
गुप्त सूचना के आधार पर विजय टॉकीज के पास, साप्ताहिक बाजार परिसर में कोहिनूर वीडियो गेम के बाजू में सार्वजनिक स्थान पर वरली मटका जुआ और फन टार्गेट ऑनलाइन कैसिनो ऐप के माध्यम से पैसों की खायवाडी की जा रही थी.
पुलिस दल ने मौके पर छापा मारकर 10 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा. तलाशी में उनके पास से वरली मटका चिट्ठियां, पेन, कार्बन पेपर, नकद राशि तथा ऑनलाइन जुआ खेलने में उपयोग होने वाला कंप्यूटर साहित्य सहित कुल 42,430 रु. का माल जब्त किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
PM मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र के 12 विधायकों का विदेश दौरा रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
गिरफ्तार आरोपियों में रवि गवई, विलास बावस्कर, शेख कलीम, शेख हफीज, सैयद जुबैर, मोहम्मद नौशाद, गजानन कावले, शेख अफजल, शेख शारीक और एजाज खान शामिल हैं.
इन सभी के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12अ के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय जाधव और उनकी टीम ने की.
Operation prahar raids gambling den in patur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
May 12, 2026 | 08:55 PMजब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 08:49 PMCooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
May 12, 2026 | 08:47 PMछत्रपति संभाजीनगर में बुलडोजर न्याय? मतीन पटेल के घर और दफ्तर पर मनपा की पैनी नजर, दस्तावेज दिखाने में नाकाम
May 12, 2026 | 08:39 PMप्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
May 12, 2026 | 08:39 PMGT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
May 12, 2026 | 08:33 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
May 12, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














