निकाय चुनाव में भी भाजपा को सफल बनाएं, राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करें: फडणवीस
Devendra Fadnavis In Akola: निकाय चुनाव में भाजपा को सफल बनाने की अपील करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नगर पालिकाओं में भी भाजपा की जीत से महाराष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
निकाय चुनाव में भी भाजपा को सफल बनाएं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola Election Rally News: इस समय केंद्र में भाजपा की सत्ता है और राज्य में भी हमारी सरकार कार्यरत है। उसी तर्ज पर अब सभी नगर पालिकाओं में भी भाजपा को बहुमत से विजयी बनाएं और महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें। यह विचार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिवरखेड़ (रुपराव) में आयोजित चुनाव प्रचार सभा में व्यक्त किए। उन्होंने हिवरखेड़ नगर परिषद के साथ-साथ अकोट और तेल्हारा नगर परिषदों पर भी भाजपा का भगवा झंडा फहराने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि आगामी 2 दिसंबर को होने वाले नगर पालिका चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजनीति केवल चुनावों तक सीमित नहीं है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य और शिक्षा के साधन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना, अटल अमृत योजना के माध्यम से शुद्ध पानी उपलब्ध कराना तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत घर उपलब्ध करवाना इन सभी कार्यों के लिए सरकार निरंतर कटिबद्ध है।
किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहन योजना जारी रहेगी और किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने ठोस नियोजन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वान प्रकल्प से किसी अन्य क्षेत्र को पानी नहीं दिया जाएगा। गांवों के पुनर्वसन और सड़कों के विकास के लिए 260 करोड़ रुपये के कार्य पूरा किए गए हैं। साथ ही पूर्व सांसद संजय धोत्रे के प्रयासों से रेल मार्ग का विकास संभव हो सका है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
🔸CM Devendra Fadnavis at the ‘Vijay Sankalp Sabha’ in support of BJP candidates for NagarAdhyaksha of Municipal Councils and all NagarSevak candidates in Akola District.
🪷 Sulbha Dutonde, NagarAdhyaksha candidate, Hiwarkhed
🪷 Maya Dhule, NagarAdhyaksha candidate, Akot
🪷… pic.twitter.com/kdvV7OCkdX — @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) November 25, 2025
अन्य नेताओं ने भी रखे विचार
इस अवसर पर पालक मंत्री एड. आकाश फुंडकर, सांसद अनूप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर और विधायक प्रकाश भारसाकले ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
ये भी पढ़े: ग्रामीणों की रसोई में फिर लौटा धुआं, नागपुर में LPG सिलेंडर का संकट गहराया
कार्यक्रम में विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक डॉ. संजय कुटे, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शिवरकर, अकोला के पूर्व महापौर विजय अग्रवाल, भाजपा नेता गिरीश जोशी, हिवरखेड़ नगराध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुलभा दुतोंडे, तेल्हारा नगराध्यक्ष पद की प्रत्याशी वैशाली पालीवाल तथा अकोट की माया धुले प्रमुखता से उपस्थित रहीं। संचालन-गिरीश जोशी एवं राधिका कुलकर्णी,आभार प्रदर्शन-रमेश दुतोंडे ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को कमल के फूल की आकृति वाली चांदी की गदा भेंट की गई।
