Akola News: लाडकी बहीन योजना से आदिवासी महिलाएं वंचित, ई-केवाईसी बंद होने से हजारों लाभार्थी परेशान
Ladki Behin Yojana: अकोला जिले के तेल्हारा तालुका के धोंडा आखर और खैरखेड सहित दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों की महिलाएं ई-केवाईसी प्रक्रिया बंद होने के कारण लाड़ली बहन योजना के लाभ से वंचित हैं।
आदिवासी महिलाओं की शिकायत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola EKYC Issue: महिला एवं बालकल्याण अधिकारी कार्यालय परिसर में तेल्हारा तालुका के धोंडा आखर और खैरखेड जैसे अत्यंत दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों से लगभग 2530 महिलाएं अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं विशाल तायडे और रोशन सावंग के फोन पर कर्मभूमि फाउंडेशन के गोपाल नागपूरे भी वहां उपस्थित हुए।
सभी आदिवासी महिलाएं लाड़ली बहन योजना से वंचित हो गई हैं क्योंकि उनकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। वर्तमान में शासन के पोर्टल पर ईकेवाईसी सुविधा बंद है। दूसरी ओर, सरकारी कार्यालयों, निजी क्षेत्र और बड़े व्यवसायों में कार्यरत महिलाएं इस योजना का भरपूर लाभ उठा रही हैं।
अकोला में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि लगभग 14 हजार पुरुषों ने भी इस योजना का अनुचित लाभ लिया है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इस योजना की सबसे अधिक आवश्यकता है। उनके लिए पांच-पचास रुपये भी जीवन में महत्त्वपूर्ण होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
26 जुलाई 2005 जलप्रलय, 500 मौतें, ₹5500 करोड़ का नुकसान… क्या 21 साल बाद भी सुरक्षित है मुंबई?
मांगें पूरी हुईं, अब केस भी वापस हों, मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के समर्थन में उतरे जीशान सिद्दीकी
12 साल से ICU में था लोकतंत्र, युवाओं की शक्ति ने किया खड़ा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय राउत का बयान
अश्रुओं का वह संवाद बहुत कुछ कह गया… बारामती में अजित पवार की मां से मिलकर भावुक हुई मंत्री अदिति तटकरे
ये भी पढ़े: चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
लाड़ली बहन योजना का लाभ दिलाने की मांग
वास्तव में यह प्रक्रिया तालुका स्तर पर ही पूरी होनी चाहिए थी, लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाओं को जिला स्तर पर आना पड़ा। इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द ही ईकेवाईसी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जाएगी। उद्देश्य यह है कि आदिवासी बहनों को योजना का लाभ समय पर और सरलता से मिल सके।
