NEET पेपर लीक मामले में नया मोड़, मोटेगांवकर क्लास का रिकॉर्ड शिफ्ट करने की शिकायत
NEET Paper Leak Case: NEET प्रकरण के आरोपी मोटेगांवकर से जुड़े अकोला के क्लास के रिकॉर्ड, कंप्यूटर और शैक्षणिक साहित्य को कथित रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ वंचित ने शिकायत दर्ज कराई।
Motegaonkar Classes (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola NEET Scam Investigation: देश में हुए NEET पेपर लीक प्रकरण के आरोपी मोटेगांवकर के अकोला स्थित तोष्णीवाल लेआउट परिसर के आर।सी।सी। मोटेगांवकर क्लास का साहित्य और रिकॉर्ड बिना अनुमति दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के खिलाफ वंचित बहुजन युवा आघाड़ी और महिला आघाड़ी ने प्रदेश महासचिव राजेंद्र पातोडे के नेतृत्व में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मोटेगांवकर के खिलाफ सर्वोच्च जांच संस्थाएं पहले से ही जांच कर रही हैं। समिति ने मांग की है कि पेपर लीक, बेनामी संपत्ति और छात्रों के रिकॉर्ड गायब करने में सहयोग करने वालों को भी सहआरोपी बनाया जाए। जांच के दौरान यह सामने आया कि क्लास की संपत्ति, कंप्यूटर, शैक्षणिक साहित्य और छात्रों के रिकार्ड अन्य इमारतों में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। इससे संभावित सबूत नष्ट करने या जांच में बाधा डालने का प्रयास माना जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने दो बार नोटीस देने के बावजूद संबंधित लोगों ने रिकॉर्ड और साहित्य दूसरी जगह शिफ्ट किया।
फीस वापस नहीं कर रहे
कुछ अभिभावकों ने शिकायत की है कि क्लास में प्रवेश के लिए जमा की गई फीस वापस नहीं की जा रही है। वैष्णवी पारधी और राधिका माहुरी ने कार्यालय से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यालय उपलब्ध नहीं था और फीस वापसी पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई। वंचित बहुजन आघाड़ी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और जांच के दौरान सबूत व संपत्ति स्थानांतरित किए जाने के आरोपों की पुष्टि की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
ये भी पढ़े: नागपुर: जलभराव रोकने के लिए नगर पंचायत का एक्शन, मानसून से पहले बेसा-गोधनी में नाला सफाई अभियान तेज
कार्यकारिणी सदस्या थे उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्या अरुंधती शिरसाट, युवक आघाड़ी जिलाध्यक्ष श्रीकांत घोगरे, इंजीनियर धीरज इंगले, जिला महासचिव राजकुमार दामोदर, वंदना वासनिक, दादाराव पवार, सुगत डोंगरे, आशिष रायबोले, जिया शाह, मिलिंद दामोदर, सम्राट तायडे, अक्षय राउत, जय तायडे, आकाश जंजाल, शुभम साऊथकार, अमोल वानखडे, साहिल बोदडे, प्रदीप इंगले, महेंद्र शिरसाट, आनंद शिरसाट, अंकुश बलखंडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
