Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में आज MPSC परीक्षा, 10 केंद्रों पर 2954 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Akola News: महाराष्ट्र राज्यपत्रित नागरिक सेवा पूर्व परीक्षा 2025, 9 नवंबर को अकोला के 10 केंद्रों पर होगी। 2,954 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए प्रशासन ने सख्त तैयारी की है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Nov 09, 2025 | 10:31 AM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

MPSC Exam Will Be Held Today At 10 Centres: महाराष्ट्र राज्यपत्रित नागरिक सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2025 रविवार, 9 नवंबर को अकोला शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 2,954 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।

परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां की हैं। यह परीक्षा पहले 28 सितंबर को निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, पुराने प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।

परीक्षा संचालन के लिए कुल 144 समवेक्षक, 42 पर्यवेक्षक, 3 उपकेंद्र प्रमुख और 3 समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक के रूप में निवासी उप जिलाधिकारी विजय पाटिल जिम्मेदारी निभाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला: किसान सारथी पोर्टल से किसानों तक पहुंचेगी सीधी कृषि सलाह, सुब्रतो रॉय का बयान

निसर्ग बिल्डर्स पर अकोला मनपा ने कसा शिकंजा, 2.58 लाख का टैक्स बकाया होने पर संपत्ति सील

अकोला कोर्ट का बड़ा फैसला, चरित्र पर संदेह में पत्नी की हत्या करने वाले पति को सुनाई उम्रकैद की सजा

आंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना: अकोला में 57 जोड़े अनुदान से वंचित, 20 लाख की अतिरिक्त निधि की मांग

ये भी पढ़ें : पुणे भूमि घोटालों पर कांग्रेस ने मांगा ‘श्वेतपत्र’, सपकाल बोले- मास्टरमाइंड मंत्रालय से कर रहे काम

इन स्थानों पर होंगे पेपर

स्कूल ऑफ स्कॉलर्स, हिंगणा रोड, कौलखेड, शिवाजी कॉलेज, अकोला, खंडेलवाल ज्ञानमंदिर स्कूल, गौरक्षण, आरडीजी महिला महाविद्यालय, एलआरटी साइंस कॉलेज, सिविल लाइन, सीताबाई कला महाविद्यालय, सिविल लाइन, भारत विद्यालय, तापडिया नगर, शिवाजी विद्यालय मुख्य शाखा, देशमुख पेठ, नोएल इंग्लिश हाईस्कूल, कौलखेड रोड, सावित्रीबाई फुले जि.प. माध्यमिक कन्या शाला, वसंत देसाई स्टेडियम के सामने आदि समावेश है.

Mpsc exam in akola today 2954 candidates will appear for the exam at 10 centres

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Akola News
  • MPSC Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.