वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
Washim Voter List: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वाशिम जिले में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है।
Voter Verification (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim Voter Verification: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वाशिम जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने स्वयं गणनापत्र एन्युमरेशन फॉर्म भरकर इस मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारी बीएलओ को सही और पूरी जानकारी देकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग करने की नागरिकों से अपील की है। जिले में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख 20 हजार 208 मतदाताओं के रिकॉर्ड का घरघर जाकर सत्यापन किया जाएगा।
इसके लिए 1100 बीएलओ, 103 बीएलओ पर्यवेक्षक, तीन मतदाता पंजीकरण अधिकारी और 42 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी कुंभेजकर ने बताया कि अधिकारी नागरिकों के घर जाकर अधूरी भरी हुई एन्युमरेशन शीट दो प्रतियों में देंगे। नागरिक उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक देखकर आवश्यक सुधार करें।
मतदाता सूची अपडेट अभियान शुरू
प्रत्येक योग्य मतदाता को इस प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी निलेश पलसकर और अभिजीत देवगीरकर, पर्यवेक्षक सुभाष जवंजाल, बीएलओ सुधीरकुमार डवले, तथा तंत्रज्ञ अजय बांडे उपस्थित थे। मतदाता अपने विवरण की जांच voters।eci।gov।in वेबसाइट या ECINet ऐप पर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
ये भी पढ़े: Amravati News: टीईटी और नीट पेपर लीक पर युवक कांग्रेस आक्रामक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
वाशिम में घर-घर जाकर होगा रिकॉर्ड का सत्यापन
इसमें नाम, मतदारसंघ, भाग क्रमांक और अनुक्रमांक की जानकारी पहले से जांचकर रखने से गृहभेट के दौरान सत्यापन प्रक्रिया अधिक तेज और आसान होगी। विशेष पुनरीक्षण का समयपत्रक1 अक्टूबर 2026 अर्हता तिथि, 30 जून से 29 जुलाई 2026 घरघर जाकर जानकारी एकत्रित करना और सत्यापन, 5 अगस्त 2026 प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 क्लेम और आपत्तियां स्वीकार, 7 अक्टूबर 2026 अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित। जिलाधिकारी कुंभेजकर ने सभी अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ और नागरिकों से समन्वय के साथ कार्य कर इस मुहिम को सफल बनाने का आवाहन किया।
