अकोला के शिवनी मलकापुर में पल्स पोलियो अभियान संपन्न, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
Akola Health Department: अकोला महानगर पालिका के शिवनी मलकापुर प्रभाग में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।
Polio Drops (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Pulse Polio Campaign: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पोलियो केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी टीके के दो बूंद पिलाए गए। अकोला महानगर पालिका प्रभाग क्रमांक 14, शिवनी मलकापुर में आयोजित कार्यक्रम में नगरसेवक पराग गवई ने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान को अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिसाद दिया और अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए केंद्रों पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। नगरसेवक पराग गवई ने इस अवसर पर कहा कि, पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह सामूहिक दायित्व है कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो का डोज अवश्य दिलाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा सेविका, आंगनवाड़ी सेविका तथा स्वयंसेवकों ने घरघर जाकर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
ये भी पढ़े: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अमरावती महापौर की अधिकारियों को चेतावनी
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
नगरसेवक पराग गवई ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक देना अनिवार्य है। इस अवसर पर छाया खरात, कविता प्रांजल, सचिन देशमुख, अनिता उईके, मनोरमा गवई सहित शिवनी मलकापुर क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, स्वास्थ्य कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
