Akola News: तेल्हारा तहसील में खरीफ मौसम पूर्व समीक्षा बैठक संपन्न, बीज की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
खरीफ सीजन के मद्देनजर तेल्हारा तहसील में स्थानीय तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक प्रकाश भारसाकले और विधायक अमोल मिटकरी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को बीज की कालाबाजारी रोकने निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
तेल्हारा तहसील में खरीफ मौसम पूर्व समीक्षा बैठक संपन्न। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: खरीफ सीजन के मद्देनजर तेल्हारा तहसील में स्थानीय तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक प्रकाश भारसाकले और विधायक अमोल मिटकरी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में खरीफ फसलों की बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग की विशेष टीम गठित करने और बीज की कालाबाजारी पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। दोनों विधायकों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कृषि केंद्र में बीज की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि योजनाओं की समीक्षा और किसानों को मार्गदर्शन
बैठक में फलों की खेती, खरीफ फसल बीमा योजना और अन्य कृषि योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक प्रकाश भारसाकले और विधायक अमोल मिटकरी ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन किया। विधायकों ने आश्वासन दिया कि खरीफ फसल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए वे जिला नियोजन समिति में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा, किसानों के लिए दौरे की योजना के लिए निधि सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला के बाजारों में गंदगी का अंबार, बारिश में जनता बाजार और सिंधी कैंप मंडी की हालत खस्ता, सुधार की मांग
गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
मंज़ूर कर्ज बैंक ने किया अचानक रद्द, किसान ने भी दिया फिर झटका…
उत्कृष्ट किसानों का सम्मान
बैठक में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी शंकर किरवे, प्रकल्प संचालक आत्मा डा. मुरली इंगले, तहसीलदार समाधान सोनवणे, उपविभागीय कृषि अधिकारी ढंगारे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना तहसील कृषि अधिकारी शुभम बुरांडे ने रखी, जबकि मंडल कृषि अधिकारी गौरव राऊत ने प्रस्तुतीकरण किया।
प्रगतिशील किसानों का सम्मान
इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। इनमें अनिल इंगळे (चितलवाडी), गजानन वानखडे (खंडाला), सचिन कोरडे (हिंगणी बु.), जयेश बोहरा (हिवरखेड), यश नराजे (हिंगणी), गोपाल येऊल (दानापुर), अशोक नाठे, अतुल रेखाते (हिवरखेड), श्याम वानखडे (हिवरखेड) सहित अन्य किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आत्मा समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण मानकर, मंडल कृषि अधिकारी रजनी देशमुख, कृषि पर्यवेक्षक, कृषि सहायक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
