- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Garra Bagheda Unseasonal Rain Paddy Crop Pest Attack Farmers Crisis
गर्रा-बघेड़ा: बेमौसम बारिश से धान पर कीटों का खतरा, खुले में भीग रहा किसानों का अनाज; सिस्टम पर सवाल
बेमौसम बारिश और सरकारी बेरुखी से किसान बेहाल, धान की फसल पर संकट।

Garra Bagheda Farmers Crisis News: गर्रा बघेड़ा प्रकृति की अनिश्चितता और सरकारी तंत्र की सुस्ती के बीच गर्रा बघेड़ा क्षेत्र का अन्नदाता आज दोहरी मार झेलने को मजबूर है। रविवार सुबह तड़के जब पूरा क्षेत्र गहरी नींद में था, तब अचानक आसमान में हुई जोरदार गड़गड़ाहट और बेमौसम बारिश ने दस्तक देकर किसानों की चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। आसमान में छाए घने काले बादलों और नमी ने रबी सीजन की धान की फसल को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
कृषि विशेषज्ञों और स्थानीय किसानों के अनुसार, इस बेमौसम बारिश और उमस भरे मौसम के कारण धान की फसल में विभिन्न प्रकार के कीटों के प्रकोप और फफूंद जनित बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। रबी सीजन में वैसे ही धान की खेती चुनौतीपूर्ण होती है, ऐसे में कुदरत का यह बदला हुआ मिजाज किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकता है।
खुले आसमान के नीचे पड़ा धान किसानों की व्यथा केवल मौसम तक सीमित नहीं है। एक ओर जहां खेत में खड़ी फसल पर संकट है, वहीं दूसरी ओर पिछली मेहनत का फल धान भी अब तक सुरक्षित नहीं हो पाया है। क्षेत्र के कई आधारभूत खरीद केंद्रों पर किसानों का धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है, क्योंकि सरकार की ओर से धान खरीदी की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
किसानों का कहना है कि उन्होंने रबी सीजन की बुआई के लिए जैसेतैसे ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज का इंतजाम किया था। अब न तो पिछला धान बिक रहा है और न ही नई फसल सुरक्षित नजर आ रही है। इस आर्थिक अनिश्चितता के कारण किसानों पर कर्ज का बोझ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से टूट रहे हैं।
प्रशासन से मदद की गुहार क्षेत्र के किसानों ने गंभीर संकट को देखते हुए संबंधित सरकारी अधिकारियों और जिला प्रशासन से पूरी गंभीरता के साथ हस्तक्षेप करने की अपील की है। किसानों की मांग है कि आधारभूत केंद्रों पर पड़े धान की तुरंत खरीदी सुनिश्चित की जाए।
साथ ही बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल सर्वे कराया जाए और रबी की फसल को कीटों से बचाने के लिए रियायती दरों पर कीटनाशक व तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।
Garra bagheda unseasonal rain paddy crop pest attack farmers crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM














