- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmc Upgrade 11 Hospitals General Healthcare Plan 2026
कमला नेहरू अस्पताल का दबाव कम होगा, Pune PMC करेगी 11 अस्पतालों का कायाकल्प
Pune PMC Upgrade 11 Hospitals: पुणे महानगरपालिका 90 करोड़ रुपये की योजना के तहत 11 अस्पतालों को जनरल हॉस्पिटल में बदल रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे नगर निगम अस्पतालों के उन्नयन की योजना (सौ. सोशल मीडिया )
Pune PMC Upgrade 11 Hospitals Plan 2026: पुणे महानगरपालिका अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड कर स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर रही है।
वर्तमान में शहर का पूरा भार कमला नेहरू अस्पताल पर है, जिसे कम करने के लिए राजीव गांधी (येरवडा), लायगुडे (वडगांव) और संजय गांधी (बोपोडी) जैसे 11 अस्पतालों को जनरल हॉस्पिटल का दर्जा दिया जाएगा।
स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले और महापौर मंजुषा नागपुरे के नेतृत्व में इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके तहत मनपा प्रशासन ने शहर के 6 प्रसूति गृह और 5 ओपीडी अस्पतालों को अत्याधुनिक जनरल अस्पताल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Dharavi Redevelopment Project: 14 मई से 13 दिन तक लगेंगे डॉक्यूमेंटेशन कैंप, पेंडिंग मामलों का होगा समाधान
Mumbai Vegetable Prices: मुंबई में दिखने लगा गर्मी का असर, हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर
संजय गांधी नेशनल पार्क से गुजरने वाली बीएमसी सड़क परियोजना पर उठे सवाल, पुनर्वास योजना पर भी विवाद
गोराई मैंग्रोव पार्क जल्द होगा जनता के लिए खुला, अटल बिहारी वाजपेयी का दिया जाएगा नाम
बुनियादी ढांचे के निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार
इन अस्पतालों में न केवल बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, बल्कि इन्हें डॉ। नीना बोराडे (स्वास्थ्य प्रमुख) की देखरेख में आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस किया जाएगा। मनपा का भवन और विद्युत विभाग संयुक्त रूप से बुनियादी ढांचे का निरीक्षण कर विस्तार की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। 6 महीनों में यह सुविधा शुरू होने से रोजाना 10 हजार मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी गुणवत्तापूर्ण मिल सकेगी।
अत्याधुनिक हास्पिटल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज
शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए पुणे महानगरपालिका ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले की बजट घोषणा पर वास्तविक रुप में अमल शुरू हो गया है। मनपा प्रशासन ने शहर के 6 प्रसूति गृह और 5 ओपीडी अस्पतालों को अत्याधुनिक जनरल अस्पताल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस परियोजना के लिए मनपा बजट में 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
कमला नेहरू अस्पताल पर बढ़ा दबाव
वर्तमान में पुणे मनपा के पास कमला नेहरू अस्पताल के रूप में केवल एक मुख्य जनरल हॉस्पिटल है। शहर की बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं माना जा रहा। बेहतर इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या ससून जैसे सरकारी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। इसी स्थिति को देखते हुए महापौर मंजुषा नागपुरे और स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने शहर के 11 चिकित्सा केंद्रों को जनरल हॉस्पिटल के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Metro Line 3 का 15 जून से शुभारंभ, हिंजवडी-शिवाजीनगर सफर होगा आसान
इन अस्पतालों का होगा कायाकल्प
- राजीव गांधी अस्पताल, येरवडा
- लायगुडे अस्पताल, वडगांव
- संजय गांधी अस्पताल, बोपोडी
- दलवी अस्पताल, शिवाजीनगर
- मालती काची अस्पताल, गाडीखाना
- सोनावणे प्रसूति गृह, भवानी पेठ
- राजमाता जिजाऊ नर्सिंग होम
- धनकवडी अस्पताल
- शिवरकर अस्पताल, वानवडी
- सुतार अस्पताल, कोथरुड
- खेडेकर अस्पताल, बोपोडी
Pune pmc upgrade 11 hospitals general healthcare plan 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमोल मिटकरी का MLC कार्यकाल खत्म! अजित पवार को याद कर हुए भावुक, कहा- कल से होगी नई शुरुआत
May 13, 2026 | 01:29 PMKrishnavataram Part 1 The Heart ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिनों में करोड़ों की कमाई से सबको चौंकाया
May 13, 2026 | 01:21 PMApara Ekadashi: इस आरती के बिना अधूरी है अपरा एकादशी की पूजा, तुरंत नोट कीजिए
May 13, 2026 | 01:21 PMनागपुर में अवैध शराब पर सख्ती, महाराष्ट्र सरकार ने बदली तहसील समिति की संरचना; सरकार का बड़ा फैसला
May 13, 2026 | 01:17 PMप्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी परिवार में पसरा मातम, अखिलेश-शिवपाल सहित इन नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
May 13, 2026 | 01:16 PMNashik Traffic जाम से निपटने के लिए महापौर का कड़ा रुख; सिंक्रोनाइज सिग्नल और होमगार्डों की तैनाती की मांग
May 13, 2026 | 01:14 PMDharavi Redevelopment Project: 14 मई से 13 दिन तक लगेंगे डॉक्यूमेंटेशन कैंप, पेंडिंग मामलों का होगा समाधान
May 13, 2026 | 01:10 PMवीडियो गैलरी

मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM













